मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई। घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा।
इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए।
हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी।
धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद NDRF ने मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शाम को हादसे का जायजा लेने पहुंचे थे।
NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट निखिल मुधोलकर ने बताया- सोमवार शाम से बचाव अभियान जारी है।
हमने 88 लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें से 14 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।
31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और बचे हुए लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह होर्डिंग 70X50 फीट का था। इसके मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें