मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है।
मतलब पंत रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच में नहीं खेल पाएंगे।
यह फैसला आईपीएल गवर्निंग बॉडी का है। दिल्ली वर्तमान में आईपीएल की अंक तालिका में 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के लगातार स्लो ओवर रेट के कारण पंत को यह सजा मिली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली पर स्लो ओवर रेट के लिए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और लगातार तीन बार ऐसा होने के कारण पंत को एक मैच के लिए निलंबित किया गया।
स्लो ओवर रेट आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन है। राजस्थान के खिलाफ दिल्ली ने तीसरी बार यह गलती दुहराई है। दो बार केवल जुर्माना लगाया गया था।
इसे भी पढ़ें