कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में शुक्रवार की शाम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राईडर्स की भिड़ंत होगी।
ये IPL 2024 का 60वां मुकाबला है। मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है।
वहीं, मुंबई प्ले आफ की रेस से बाहर हो चुकी है। कोलकाता ने अभी तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने आठ मुकाबलों में जीत हासिल की है।
कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है।
टीम ने अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे चार में जीत और आठ में हार का सामना करना पड़ा है।
चार जीत और आठ हार के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल पर नौवें स्थान पर है। आज मुंबई इंडियंस अपना 13वां और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना 12वां मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
जिसमें मुंबई इंडियंस ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेष बचे दस मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
आज दोनों टीम अपना 34वां मुकाबला खेलेंगी। देखना ये है कि इस मुकाबले में किस टीम को जीत मिलती है और किस टीम को हार का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें
देवर-भाभी में जुबानी जंग, बसंत के दावों पर सीता सोरेन का पलटवार