Thursday, October 23, 2025

गांडेय विधानसभा उप चुनाव के लिए कल्पना सोरेन आज करेंगी नामांकन

- Advertisement -

शिबू और रूपी सोरेन से मिला आशीर्वाद

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करने जा रही हैं।

लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार को कल्पना सोरेन अपना नामांकन करेंगी।

अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने से पहले झामुमो प्रमुख और ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन का उन्होंने आशीर्वाद ले लिया है।

नामांकन से पहले हेमंत सोरेन के एक्स पर कल्पना ने हुंकार भी भर दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आंदोलन, संघर्ष और शहादत से बने विशाल वृक्ष का नाम है झामुमो।

झारखंडवासियों के हक-अधिकार के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले संघर्ष का नाम है झामुमो।

झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने उन्हें गांडेय विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया है।

उपचुनाव के लिए झामुमो के तीर-कमान की शक्ति के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व बाबा, मां और दीदी का आशीर्वाद लिया।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी द्वारा मुझे गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्देश दिया गया है।

कल्पना ने साथ ही यह भी लिखा कि वह झामुमो की सिपाही के रूप में झारखंड और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता के हक-अधिकार के लिए जीवनपर्यंत कार्य करेंगी।

आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ आने वाले वक्त में गांडेय की तस्वीर बदली जाएगी।

झारखण्डी अधिकार के लिए हेमन्त जी केंद्र सरकार से लड़े, यही तानाशाही ताकतों को पसंद नहीं आया।

तानशाही ताकतों को पसंद नहीं आता कि कोई अपने लोगों के हक-अधिकार के लिए उनके सामने आवाज उठाए। यही कारण है हेमन्त जी को बेवजह जेल में बंद कर दिया गया।

बता दें कि गांडेय सीट झामुमो के सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है जिस पर लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है।

सरफराज अहमद इस्तीफा के बाद राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें

बारातियों से भरी बस आई हाइटेंशन तार की चपेट में 8 झुलसे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories