Thursday, July 31, 2025

झारखंड में दूसरे फेज के लिए तीन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, दो पर त्रिकोणीय और एक पर आमने-सामने का मुकाबला

रांची। झारखंड में तीन लोकसभा सीटों हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया का आगाज हो गया है।

यहां 3 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इन सीटों पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी इसी कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

देश में लोकसभा के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण की इन तीन सीटों पर कुल 58 लाख 22 हजार 839 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

फिलहाल ये तीनों सीटें भाजपा के कब्जे में हैं, लेकिन इनमें से दो सांसदों हजारीबाग के जयंत सिन्हा और चतरा के सुनील सिंह की जगह पार्टी ने नए चेहरों को उतारा है।

इस फेज में कोडरमा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआईएमएल के प्रत्याशी और बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह के बीच मुकाबला संभावित है।

हालांकि यहां पूर्व विधायक झामुमो नेता प्रो. जयप्रकाश वर्मा के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन सकती है।

हजारीबाग सीट पर दो विधायकों भाजपा के मनीष जायसवाल और जयप्रकाश भाई पटेल के आमने-सामने की टक्कर मानी जा रही है।

चतरा सीट पर भाजपा के कालीचरण सिंह, इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतरने जा रहे राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इसे भी पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दर्ज की दूसरी जीत

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Silk from China: चीन से रेशम, ईरान से शराब, मुगलों की विलासिता के लिए सजता था विदेशों का बाजार

Silk from China: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में मुगल शासन की स्थापना 1526 ईस्वी में बाबर ने की थी, लेकिन साम्राज्य को वास्तविक मजबूती और...

Alamgir Alam: पूर्व मंत्री आलमगीर समेत 3 के खिलाफ ED को नहीं मिली अभियोजन की स्वीकृति

Alamgir Alam: रांची। टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम समेत 3 के खिलाफ ED को अभियोजन की स्वीकृति नहीं मिली है। टेंडर घोटाले...

President reached Jharkhand: राष्ट्रपति पहुंची झारखंड, मंत्री दीपिका पांडेय ने देवघर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

President reached Jharkhand: देवघर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गई हैं। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने देवघर एयरपोर्ट...

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और जलभराव से लोग परेशान, सड़कों और गलियों में जलजमाव

Rain in Delhi-NCR: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात...

Panchayati Raj: पंचायती राज से लेकर संसद तक महिलाओं की मौजूदगी में इज़ाफा, सरकार की योजनाएं दिखा रही असर

Panchayati Raj: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories