Thursday, July 31, 2025

दिल्ली में कचरे का हुआ जुटान : सम्राट चौधरी

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने विपक्षी एकता की पहल को कचरे का एक साथ आना कहा है। भाजपा  अभी सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान सह वृक्षारोपण अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित कच्ची तालाब के पास भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी साफ-सफाई में अपना योगदान दिया।

इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा लगातार हमारे कार्यक्रम चल रहे हैं। गांव-गांव में छठ घाट की सफाई का काम युवा मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है और 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कल पूरे बिहार में अभियान चलेगा। हर बूथ पर हम लोग बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। बाबा साहेब के जो आदर्श हैं, उसेआगे बढ़ाना हैं।  हम लोग सदस्यता अभियान भी चलाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी कचरे एक साथ हुए हैं। सारे कचरों का जुटान हुआ है। वहां भ्रष्टाचारियों की जमात बैठी हुई थी और सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि सब लोग भ्रष्टाचारी वहां एक हो रहे हैं। लालू प्रसाद यादव के चरणों में जाकर नीतीश कुमार गिर गए। उसके बाद राहुल गांधी के पास गए और फिर केजरीवाल के पास। यह सारे लोगों को आप देखेंगे तो पाएंगे कि यह सारे लोग इस देश में भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई का काम तो कर ही रहे हैं। शौचालय बना ही रहे हैं, जलाशय को भी ठीक कर रहे हैं और अमृत काल में तालाब भी बना रहे हैं और इसके साथ साथ जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, उनकी भी सफाई का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में दंगा हो रहा है। बिहार में बेरोजगारों पर लाठियां चल रही हैं। लोग गिरफ्तार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री हैं। सम्राट ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा कि आज मैंने देखा किसी व्यक्ति ने एक फोटो लगाया है कि खडगे अगली बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं, उसके बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। उसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो सब लोगों की अगर इच्छा है कि प्रधानमंत्री बने तो नीतीश कुमार जोड़ेंगे किसको?

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Mandla Murders: नेटफ्लिक्स पर छाया श्रिया पिलगांवकर का नया रूप, ‘मंडला मर्डर्स’ में मची धूम

Mandla Murders: मुंबई, एजेंसियां। श्रिया पिलगांवकर, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, ने नेटफ्लिक्स की नई पौराणिक-अपराध थ्रिलर सीरीज “मंडला मर्डर्स” में रुक्मिणी भारद्वाज...

S. Srinivasan Arrested: तमिल सिनेमा के पॉवर स्टार को EOW ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

S. Srinivasan Arrested: चेन्नई, एजेंसियां। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पॉवर स्टार डॉ. एस. श्रीनिवासन को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया...

IAS Medha Rupam: IAS मेधा रूपम ने रचा इतिहास, गौतमबुद्ध नगर की बनी पहली महिला जिलाधिकारी

IAS Medha Rupam: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नई जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम सुर्खियों में हैं। 2014 बैच की IAS...

Condition of Angada CHC: अनगड़ा सीएचसी का हाल एंबुलेंस 3 और चालक 1

Condition of Angada CHC: अनगड़ा। गोंदलीपोखर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में तीन एंबुलेंसों को चलाने के लिए सिर्फ एक चालक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं...

Kidnap student: पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और पकड़े गए किडनैपर

Kidnap student: रांची। कर्ज चुकाने के लिए जिम ट्रेनर ने स्कूली छात्रा के अपहरण की साजिश रची थी। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा...

“सरना झंडा विवाद: निशा भगत ने किया राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध”

Sarna flag controversy: रांची। झारखंड में एक बार फिर सरना झंडा के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने कहा कि...

Traffic system in Ranchi: राष्ट्रपति आज रांची में, 2 दिनों तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Traffic system in Ranchi: रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर दो दिनों के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया...

Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, भारत एग्रो-डेयरी सेक्टर में छूट को तैयार नहीं

Tariff on India: वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ऐलान किया है कि वो भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories