Wednesday, July 30, 2025

इतिहास से सबक लेकर हम बेहतर भविष्य बना सकते हैं : हरिवंश नारायण सिंह

रांची प्रेस क्लब में बसंत हेतमसरिया की पुस्तक का किया विमोचन

रांची: आज दुनिया में सबसे बड़ी होड़ टेक्नोलॉजी को लेकर है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी आज आपको कंट्रोल कर रही है।

जब दुनिया तोप से लड़ रही थी, तब आपके हाथ में तलवार थी, नतीजतन आप युद्ध हार गये। इतिहास से सबक लेकर हम बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

यह कहना था राज्यसभा के उप सभापति सह वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश का। वे शनिवार शाम रांची प्रेस क्लब में बसंत हेतमसरिया की पुस्तक ‘1940: विश्वयुद्ध और बढ़ते अलगाव के साये में स्वतंत्रता आंदोलन’ पुस्तक का विमोचन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

पुस्तक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आपका साक्षात्कार इतिहास से करवाती है।

यदि हम इतिहास से सबक नहीं लेते तो हमारा भविष्य भी संकट में पड़ता है। श्री हरिवंश ने कहा कि रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन में शामिल बड़े नेताओं ने 1940 में जिन मुद्दों पर चिंता जताई थी, कालांतर में वो सभी कुछ घटित हुआ और सबलोग देखते रह गये।

उन्होंने कहा कि गांधी जी चाहते थे कि वे एक अनुशासित कांग्रेस बनाएं, जो उसूलों पर चलें, लेकिन वे बना नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि पहले नेताओं को अपनी बात सुनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बुलाने की जरुरत नहीं पड़ती थी, लोग स्वत: अपने नेताओं को सुनने चले आते थे, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी है।

पुस्तक विमोचन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए लेखक बसंत हेतमसरिया ने बताया कि रामगढ़ में पैदा होने के कारण 1940 का रामगढ़ कांग्रेस अधिवेशन उनको हमेशा रोमांचित करता था।

लेकिन उन्होंने पाया कि इस विषय पर बहुत कम लेखन हुआ था। इस कारण उन्होंने तत्कालीन समाचार पत्रों को पढ़कर और लगभग पांच दर्जन पुस्तकों को खंगालकर इस पुस्तक को तैयार किया है, जिसमें 1940 के रामगढ़ कांग्रेस के महत्व और उस वर्ष स्वतंत्रता आंदोलन की दिशा से आनेवाली पीढ़ी को रूबरु करने की कोशिश की है।

पुस्तक चर्चा करते हुए विनोबा भावे विवि के डीन डॉ. मिथिलेश सिंह ने कहा कि आज विश्वविद्यालयों में इतिहास बनाने की जगह बिगाड़ा जा रहा है।

उन्होंने रामगढ़ अधिवेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि हम इतिहास से सबक नहीं लेंगे, तो फिर इतिहास को दुबारा से भुगतने के लिए अभिशप्त होंगे।

उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज हम मानसिक रूप से लूले-लंगड़े हो रहे हैं।

बुद्धकाल के दौरान वृज्जि संघ का उदाहरण देकर उन्होंने राजनीति में संघे शक्ति की ताकत बताई।

डॉ कंजीव लोचन ने पुस्तक चर्चा करते हुए कहा कि हर पन्ने पर नयी जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस किताब में मैटेरियल हिस्ट्री पर बहुत ध्यान दिया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि इतिहास की जानकारी रहने पर हम उन गलतियों को दुहराने से बच सकते हैं, जो पहले कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ हमें खुद को अपडेट करना होगा, तभी हम सफल हो सकेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ संपादक विष्णु राजगढ़िया, विनय सरावगी, आरके चौधरी, एलआर सैनी, प्रदीप तुलस्यान, किशोर मंत्री, अरुण बुधिया, सुशील उरांव, प्रभाकर अग्रवाल, प्रकाश देवकुलिश, पंकज मित्र, मुकेश तनेजा, शरदेन्दू नारायण, वीके गढयाण, समेत रांची विवि, विनोबा भावे विवि और बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर, लेक्चरर सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने का वक्त : भगवंत मान

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

VC Dinesh Singh: आवास में करोड़ों के फर्नीचर, वीसी दिनेश सिंह के खिलाफ होगी जांच

VC Dinesh Singh: रांची। रांची विश्वविद्यालय के कुलपित दिनेश कुमार सिंह अनियमितताओं के आरोपों से घिर गये हैं। उन पर अपने आवास में करोड़ों...

Honeymoon in Shillong: राजा रघुवंशी मर्डर केस की सच्ची कहानी अब बड़े पर्दे पर

Honeymoon in Shillong: मुंबई, एजेंसियां। राजा रघुवंशी की रहस्यमयी हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की कथित बेवफाई पर आधारित फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग’ की...

Jamtara accident: निर्माण स्थल के गड्ढे में डूबकर 2 बच्चों की मौत

Jamtara accident: जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के धर्मपुर गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पांच साल के जुड़वां...

Cyber fraud: झारखंड में साइबर ठगी के खिलाफ एक्शन, 40 बैंक खाताधारकों पर FIR

Cyber fraud: रांची। झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में ऐसे 40 बैंक खाताधारकों...

Transfer of Jhaprase officers: बड़े पैमाने पर झाप्रसे अफसरों का ट्रांसफर

Transfer of Jhaprase officers: रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई अधिकारियों की सेवा विभिन्न...

Independence Day: डीसी का निर्देश-बारिश को ध्यान में ऱखते हुए हो स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

Independence Day: रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि बारिश को ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की जाये।...

Hospitals in Jharkhand: सभी झारखंड के सभी अस्पतालों की आधारभूत संरचना होगी मजबूत

Hospitals in Jharkhand: रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की...

Tsunami in Russia: रूस में सुनामी से तबाही, 4 मीटर ऊंची उठीं लहरें, 8.7 तीव्रता का भूकंप कामचटका में...

Tsunami in Russia: टोक्यो, एजेंसियां। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4...
spot_img

Related Articles

Popular Categories