Tuesday, July 8, 2025

चाईबासा में दो एके-47, मैगजीन और भारी संख्या में कारतूस के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के एरिया कमांडर सोमा हेंब्रम और बिरसा खंडाइत को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

चाईबासा एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि इन दोनों के पास से दो एके-47 के अलावा तीन मैगजीन, 88 राउंड कारतूस और कई सामान के साथ 50 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।

ये दोनों गोइलकेरा थाना क्षेत्र की चिटिर पहाड़ी के पास लोगों से लेवी (रंगदारी) वसूलने आए थे।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इन दिनों के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम सहित कई थानों में नक्सली वारदातों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इसके पहले इसी महीने इस संगठन के दो अन्य नक्सलियों इसाक बोदरा और विजय नायक को भी लेवी वसूलने के दौरान गोइलकेरा से हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें

पत्नी का बार-बार रेप करने के आरोपी पर नहीं चलेगा केस, कोर्ट ने स्वीकार किया डिस्चार्ज पिटीशन

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Today’s horoscope: आज का राशिफल 08 जुलाई 2025 , मंगलवार [Today’s horoscope 08 July 2025, Tuesday]

Today's horoscope: मेष(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img