Tuesday, June 24, 2025

रांची से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची। रांची से भागलपुर तक की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब रांची से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेनों में ज्यादा भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08014/08013 रांची – भागलपुर – रांची साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है।

ट्रेन संख्या 08014 रांची – भागलपुर समर स्पेशल 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:25 बजे, मुरी आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.32 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.40 बजे, प्रस्थान 01.45 बजे, धनबाद आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.50 बजे, जसीडीह आगमन 06.47 बजे, प्रस्थान 06.49 बजे, किउल आगमन 09.02 बजे, प्रस्थान 09.04 बजे एवं भागलपुर आगमन दोपहर 12.00 बजे होगा।

वापसी में ट्रेन संख्या 08013 भागलपुर – रांची समर स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 14.30 बजे, किउल आगमन 16.55 बजे प्रस्थान 17.00 बजे, जसीडीह आगमन 19.35 बजे, प्रस्थान 19.40 बजे, धनबाद आगमन 22.55 बजे, प्रस्थान 23.00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01.00 बजे प्रस्थान 01.05 बजे, मुरी आगमन 02.10 बजे प्रस्थान 02.12 बजे एवं रांची आगमन 03.30 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 01 कोच होंगे।

इसे भी पढ़ें

मांडर में दो नाबालिगों संग गैंगरेप

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img