Tuesday, June 24, 2025

मांडर में दो नाबालिगों संग गैंगरेप

रांची। रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों संग गैंगरेप हुआ है। ये दोनों आपस में मौसेरी बहनें हैं। दोनों मेला घुमने गई थीं। रास्ते में 3 युवकों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

देर शाम तक डब बच्चियां घर नहीं लौंटी, तो उनके परिजनों ने पहले इधर-उधर तलाश की पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तरुंत बचिच्यों को तलाश की।

मेला स्थल के निकट ही बच्चियां मिली जो, घायल थीं। दोनों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें 2 नाबालिग है। सबसे पूछताछ जारी है।

पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी अपने मौसरी बहन के साथ चान्हो के हुंटार में मेला देखने की बात कहकर गई थी। दोनों के साथ दो लड़के भी थे। मेला देखने के बाद चारों एक ही बाइक से घर के लिए निकले।

इसके बाद दोनों नाबालिग को आरोपी एक खाली घर में ले गये और उनके साथ दुष्कर्म किया। फिर अपने एक दोस्त सुशील उरांव को भी बुला लिया। उसने भी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। रात में एक पीड़िता वहां से भाग निकली।

वहीं जब दूसरी पीड़िता सुबह देर तक घर नहीं लौटी तो मां ने खोजबीन शुरू की। घर भागी पीड़िता ने मौसी को पूरी जानकारी दी। तब मांडर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दूसरी नाबालिग की छानबीन शुरू की। मांडर पुलिस ने दूसरी पीड़िता को बीजूपाड़ा-खलारी रोड स्थित जंगल से बरामद किया, जहां नाबालिग को आरोपियों ने बाइक से उतार दिया था।

इसे भी पढ़ें

चुनाव लड़ने की तैयारी में गिरिनाथ, आज लालू से बात करेंगे राजद नेता

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img