Wednesday, July 30, 2025

नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी कार्यकाल की दिलायी याद, तेजस्वी पर कसा तंज

पटना, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण को लेकर शुक्रवार को बिहार की 4 संसदीय सीटों पर मतदान के बीच दूसरे चरण के लिए चुनावी जनसभाएं जारी हैं।

बांका के अमरपुर में सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया और जनता से जेडीयू उम्मीदवार के समर्थन में वोट करने की अपील की।

इस दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं।

नीतीश कुमार ने केंद्र की तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री की अपनी भूमिका के बारे में बताया।

नीतीश ने बिहार में लालू-राबड़ी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आपलोग शाम के बाद घर से तब नहीं निकलते थे, लेकिन अब महिलाएं भी शाम में टहलने निकलती हैं।

लालू को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि वो खुद हटे तो अपनी पत्नी को सीएम बनाए। इन्हें 15 साल मिला और पति-पत्नी राज किए तब क्या हाल था।

पहले हिंदू-मुस्लिम का काफी झगड़ा होता था। अभी मुस्लिम का वोट लेने के लिए तैयार रहते हैं, तो हम मुस्लिमों को याद दिलाएंगे. पहले झंझट था।

जब हम आए तो सब झंझट बंद हुआ। जहां कोई गड़बड़ किया उसको पकड़कर बंद किया। तब पढ़ाई का भी कोई हाल नहीं था।

स्वास्थ्य व्यवस्था कुछ था ही नहीं। कहीं सड़क ही नहीं थी। अब जब हम आए तो सब गांव को जोड़े हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि अब डर और भय का वातावरण नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी के 17 साल बनाम 17 महीने वाले दावे पर कटाक्ष किया।

कहा कि ये लोग बिना मतलब का बात करते हैं। इनसे पहले कांग्रेस भी राज में थी। कुछ काम नहीं हुआ।

जो काम बिहार में हुआ वो हमलोग व भाजपा जो साथ आए तो काम हुआ। अब ये बोलते हैं 17 साल में कुछ नहीं हुआ।

डेढ साल में हम ही बहाली करवाए। नीतीश कुमार ने कहा कि बहाली तो हम ही करवा रहे थे, लेकिन जब देख लिए कि ये लोग गड़बड़ कर रहे हैं तो हम जहां थे वहीं आ गए। अब हम इधर-उधर नहीं जाएंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि ये कहते हैं कि मुस्लिम वोट हमारा है। हमें तो आश्चर्य होता है। जब हम आए थे तो मुस्लिमों का वोट हमें ही नहीं भाजपा को भी मिला था।

पहले काफी दिक्कत थी लेकिन हमलोगों ने हर जगह कब्रिस्तान की घेराबंदी करवायी।

इसे भी पढ़ें

अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर से किया नामांकन

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...

AG Co-operative: CID ने शुरू की एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी जमीन घोटाले की जांच

AG Co-operative: रांची। झारखंड सीआइडी ने एजी को-ऑपरेटिव सोसाइटी कडरू में जमीन घोटाला और धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज...

Gambhir: भारत के हेड कोच और क्यूरेटर के बीच बहस, ओवल की पिच को लेकर खुश नहीं हैं गंभीर

Gambhir: इंग्लैंड से 5वां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन, एजेंसियां। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की मंगलवार को द ओवल क्रिकेट स्टेडियम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories