Tuesday, July 8, 2025

बंगाल में रामनवमी पर हिंसा और आगजनी, 18 घायल

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर दो जगह हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में मस्जिद के पास से शोभायात्रा निकालने के बाद दो समुदायों के बीच संघर्ष हुआ। इस बीच बम फटने की भी सूचना मिली।

वहीं मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदाय के बीच झड़प हुई और आगजनी की गई।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, हिंसा में अब तक 18 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें दो नाबालिग, एक महिला और कुछ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद मेदिनिपुर के इगरा में भी आगजनी की घटना सामने आई।
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के कुछ वीडियो शेयर किए हैं।

उन्होंने लिखा- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं। वह एक बार फिर रामनवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रही।

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया। इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। रेजीनगर में एक छत से लोगों के पत्थरबाजी करने का भी वीडियो सामने आया है।

घटना पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के राज्य महासचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्य पुलिस का काम था।

हम चुनाव आयोग से वहां के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। हालांकि, पुलिस ने घटना पर कोई बयान नहीं दिया।

उधर TMC ने बीजेपी पर चुनाव से पहले तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। टीएमसी नेता शांतनु सेन ने कहा, भाजपा चुनाव से पहले दंगे कराने की कोशिश कर रही है। हम हिंसा की ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं, जो भाजपा का काम है।

इसे भी पढ़ेः

सुनील नरेन से रिटायरमेंट वापस लेने का अनुरोध

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

NEET UG Counselling 2025: NEET UG Counselling 2025 जल्द शुरू [NEET UG Counseling 2025 starts soon]

NEET UG Counselling 2025: जरूरी दस्तावेज पहले से रखें...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img