Wednesday, September 17, 2025

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड शो किया, कहा : भाजपा की विदाई तय

- Advertisement -

सहारनपुर (उप्र) : उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया।

जैन बाग क्षेत्र से शुरू हुआ यह रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह पुल से होकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुस्लिम बहुल इलाके कुतुब शेर में समाप्त हुआ।

समय अवधि बीत जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्रियंका गांधी के रोड शो को आगे जाने की इजाजत नहीं दी जिससे वह गुरुद्वारे और कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक नहीं जा पाईं।

कुतुबशेर थाने के पास ही उन्होंने अपना रोड शो समाप्त कर दिया। प्रियंका गांधी का गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है।”

उन्होंने कहा,”बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है।

यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।”

प्रियंका गांधी ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं- चुनावी बॉण्ड एक पारदर्शी योजना थी। तो फिर इसमें चंदा देने वालों के नाम गुप्त क्यों रखे गए? असल में चुनावी बॉण्ड काला धन सफेद करने का तरीका था।’’

उन्होंने कहा कि जो कंपनी 180 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही थी उस कम्पनी ने भाजपा को 1100 करोड रूपये का चंदा दे दिया यानी काला धन चुनावी बॉण्ड के माध्यम से सफेद किया गया।

उन्होंने कहा,‘‘ यह चुनावी बॉण्ड मोदी जी के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। मोदी जी को देश के किसान की चिंता नहीं है।

किसान अपने हक के लिये दिल्ली में कई महीने बैठा रहा लेकिन मोदी जी को सुनाई नहीं दिया।

देश का किसान दस हजार रुपये के कर्ज के लिये आत्महत्या कर रहा है लेकिन अडानी का कर्ज एक झटके मे माफ कर दिया गया।’’

प्रियंका गांधी ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘ मोदी जी का ध्यान गरीबों की ओर नहीं है, उनका ध्यान केवल धन्ना सेठों की ओर है। देश को मोदी के यही धन्नासेठ चला रहे हैं।’’

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,”रामनवमी के दिन हम भगवान राम की तपस्या को याद करते हैं।

जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो उन्होंने देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं।

फिर, उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

तब माता ने उनकी परीक्षा लेने की सोची और 108 वां कमल छिपा दिया। लेकिन भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं।”

उन्होंने कहा,”यह बात याद आते ही भगवान राम अपना नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं आपकी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति आपके साथ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा।

हमारे देश की परम्परा रही है कि हम सत्ता को नहीं पूजते, शक्ति और सत्य की पूजा करते हैं। आज जो सत्ता में हैं वह शक्ति के उपासक नहीं हैं, सिर्फ सत्ता के उपासक हैं।”

रोडशो के दौरान एक खुले वाहन में इमरान मसूद के साथ सवार प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर सड़क के दोनों ओर मौजूद भीड़ का अभिवादन किया।

उन्होंने भीड़ की ओर हाथ भी हिलाया, जिसमें बुर्का पहने महिलाएं भी शामिल थीं और उन्होंने भी जवाब में हाथ हिलाया।

कांग्रेस के झंडों और गुब्बारों के अलावा, समाजवादी पार्टी के झंडे भी कांग्रेस नेता के वाहन के साथ चल रहे उत्साही समर्थकों ने ले रखे थे।

अपने नेता को अपने इलाके में घूमता देख खुश होकर, स्थानीय लोगों ने छतों से फूलों और कागज के रंगीन टुकड़ो की वर्षा की।

रोड शो के दौरान नेताओं को अचूक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किये गये थे ।

इसे भी पढ़ें

वेदांता के लिए बदलावकारी साबित होगा चालू वित्त वर्ष : अनिल अग्रवाल

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बिहार अधिकार यात्रा में जनता का जबरदस्त समर्थन बताया

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार अधिकार यात्रा के सिलसिले में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पटना से यात्रा शुरू...

Vishnu Agarwal: विष्णु अग्रवाल की कंपनी समर्थ फैबलॉन के खिलाफ सीआईआरपी प्रक्रिया शुरू

Vishnu Agarwal: कोलकाता। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) कोलकाता ने समर्थ फैबलॉन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कॉरपोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) प्रारंभ कर दी है।...

NaMo app: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नमो ऐप पर शुरू हुआ 15-दिवसीय सेवा पर्व

NaMo app: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पर्व 2025 की शुरुआत नमो ऐप पर हुई...

Nitish Kumar: बिहार: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार का तोहफ़ा, 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजे 802 करोड़...

Nitish Kumar: पटना, एजेंसियां। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिक वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया। बुधवार को...

Woman body found Hyderabad: पुल के नीचे बोरी में मिला युवती का नग्न शव, रेप और हत्या की आशंका

Woman body found Hyderabad: हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के किस्मतपुर...

Tata Power DDL: त्योहारों पर बिजली की सुविधा आसान, Tata Power DDL देगा 24 घंटे में अस्थायी कनेक्शन

Tata Power DDL: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारी सीजन के मद्देनजर Tata Power DDL ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया...

Bamboo Summit: देश का पहला बैंबू समिट: महाराष्ट्र लिखेगा ग्रीन इकॉनमी का नया अध्याय

Bamboo Summit: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 18 और 19 सितंबर को ऐतिहासिक बैंबू समिट (Bamboo Summit) आयोजित होने जा रहा है। इस...

BAN vs AFG Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। BAN vs AFG Asia Cup 2025: एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories