पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र की सराहना की।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों, युवाओं, अन्नदाता, और नारी शक्ति के साथ आगे बढ़ रही है और पार्टी का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित बनाना है।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। ये मोदी की गारंटी है।
इसे भी पढ़ें