Wednesday, October 22, 2025

सूर्यदेव सिंह, धनबाद: झरिया कोयलांचल में विधायक जी के नाम से प्रसिद्ध थे सूर्यदेव सिंह

- Advertisement -

सूर्यदेव सिंह, धनबाद

सूर्यदेव सिंह

झरिया कोयलांचल में विधायक जी के नाम से प्रसिद्ध सूर्यदेव सिंह का नाम आज भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है।

वर्ष 1977 से 1991 तक लगातार झरिया के विधायक के रूप में सूर्यदेव सिंह ने यहां के लोगों की सेवा की।

सूर्यदेव सिंह का जन्म

उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित गोन्हिया छपरा में एक किसान परिवार के घर में जन्मे सूर्यदेव सिंह लगभग 22 वर्ष की उम्र में काम की तलाश में झरिया आए थे।

शैक्षणिक योग्यता अधिक नहीं होने के कारण उन्होंने कोलियरी में कई वर्षों तक काम किया।

बाद में मजदूर नेता बीपी सिन्हा के यहां भी रहे। वे वर्षों तक विभिन्न मजदूर संगठनों में भी रहे।

सूर्यदेव सिंह ने जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में यहां के श्रमिक नेता एसके राय को हराया और पहली बार 1977 में झरिया के विधायक बने।

इसके बाद उन्होंने 1980, 1985 और 1990 में भी जीत दर्ज की। झरिया से लगातार चार बार चुनाव जीतने का रिकार्ड सूर्यदेव सिंह के ही नाम है।

यहां एक पहलवान के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। कुछ समय के बाद एक मजदूर संगठन से जुड़ कर वे झरिया के कोयला मजदूरों की सेवा में जुट गए।

कुछ वर्षों में ही मजदूर नेता के रूप में अपनी कार्यकुशलता से सबका दिल जीत लिया।

मजदूरों और यहां के लोगों के दिलों में ऐसी पहचान बनाई कि जीवन के अंतिम समय तक झरिया के विधायक बने रहे।

सूर्यदेव सिंह का राजनीतिक सफ़र

झरिया के विधायक सूर्यदेव सिंह जेपी आंदोलन के समय समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश और युवा तुर्क के नाम से प्रसिद्ध चंद्रशेखर के करीब आए।

वर्ष 1977 में पहली बार जनता पार्टी की टिकट से झरिया के विधायक बने। चंद्रशेखर जब प्रधानमंत्री बने तो सूर्यदेव के आग्रह पर कई बार झरिया और धनबाद आए। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सूर्यदेव सिंह को काफी मानते थे।

झरिया के विधायक सूर्यदेव सिंह का लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ष 1991 में आरा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सूर्यदेव सिंह के परिवार का राजनीतिक सफ़र

इसके बाद उनके अनुज बच्चा सिंह झरिया के विधायक और झारखंड के मंत्री बने। इसके बाद स्व सूर्यदेव की पत्नी कुंती देवी और पुत्र संजीव सिंह झरिया के विधायक बने।

अभी उनके परिवार की बहू पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया की विधायक है। 1970 के दशक में झरिया के विधायक रहते हुए सूर्यदेव सिंह ने झरिया के कोयला मजदूरों की सेवा के लिए जनता मजदूर संघ का गठन किया।

इसके माध्यम से वे मजदूरों की समस्याओं को लेकर हमेशा लड़ते रहे। उन्हें उनका हक दिलाया।

जनता मजदूर संघ के प्रति आज भी हजारों मजदूरों की आस्था है। अभी कुंती देवी जनता मजदूर संघ की महामंत्री हैं।

सूर्यदेव सिंह सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने में रखते थे विश्वास

झरिया और इसके आसपास क्षेत्रों में जब भी आपसी सौहार्द बिगड़ा तो सूर्यदेव सिंह आगे आकर हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई सभी लोगों को एकजुट कर सांप्रदायिक सौहार्द को कायम किया।

1984 में सिखों पर जब अत्याचार हुआ तो उन्होंने सड़क पर आ कर उनकी रक्षा की। सिंदरी में जब बाहरी-भीतरी को लेकर बवाल हुआ तो वहां पहुंचकर उसे शांत किया।

झरिया में जब हिंदू-मुस्लिम एकता पर आंच आई तो वे सभी धर्म के लोगों को एकजुट कर एकता की मिसाल पेश की।

इसे भी पढ़ें

जेएसएलपीएस क्या है?

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories