Thursday, October 23, 2025

रिंकू घोष और देव सिंह को फिल्म लेडिज स्पेशल में लेकर आ रहे हैं पराग पाटिल, विमल पांडेय भी दिखेंगे फिल्म में

- Advertisement -

पटना : निर्माता आर आर प्रिंस और पराग पाटिल अपनी प्रोडक्शन हाउस टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले एक महत्वपूर्ण फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है “लेडिज स्पेशल”।

यह फिल्म नारी सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित होने वाली है, जिसमें देव सिंह, रिंकू घोष और विमल पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और साथ ही फिल्म की अभिनेत्री रिंकू घोष के साथ वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह की एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें दोनों की जोड़ी बेहतरीन लग रही है।

वहीं फिल्म को लेकर निर्माता पराग पाटिल ने कहा कि यह फिल्म कहानी बेस्ड है और इसे हम अलग अप्रोच से बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी।

पराग पाटिल ने बताया कि लेडीज स्पेशल की कहानी पर हमने बेहद मेहनत की। इसकी प्री प्रोडक्शन में हमने तय किया कि इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर करना है।

इस सोच की तहत हमने फिल्म की कास्टिंग की और अब फिल्म को लेकर फ्लोर पर आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जो अपने फन के माहिर हैं।

इस वजह से हमें भरोसा है कि हम एक नया फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आएंगे।

उन्होंने देव सिंह और रिंकू घोष की कास्टिंग को लेकर कहा कि अभी हाल ही में उनकी फिल्म ननद बेस्ट टीआरपी गैनर फिल्म बनी जिसमें रिंकू घोष और देव सिंह की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया इसलिए जब हम अपनी इस फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे तब उन्हें अप्रोच किया और आज वह हमारी फिल्म में काम कर रहे हैं।

और इसका एक फोटो भी वायरल हुआ है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

पराग पाटिल खुद भी इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक हैं और अब तक वे बतौर निर्देशक कई सुपर हिट फिल्में दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए एक प्रतिभाशाली निर्देशक चिराग दत्त कश्यप को साइन किया है।

उनके निर्देशन में फिल्म लेडिज स्पेशल की शूटिंग चल रही है। इसी तरह इंडस्ट्री के मांझे हुए डीओपी आर आर प्रिंस भी पराग पाटिल की तरह इस फिल्म के निर्माता हैं और इस फिल्म में डीओपी की जिम्मेवारी अमन पांडेय को दी गई है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में देव सिंह, रिंकू घोष और विमल पांडे के अलावा अवधेश मिश्रा, प्रीति सिंह, रीना रानी माया यादव, अनीता रावत, पल्लवी गिरी, खुशबू यादव, बालेश्वर सिंह, ओ पी कश्यप और संजीव मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें

बाबा साहब ने शोषित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया : ब्रज मोहन कुमार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Gold and silver price: भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 23 अक्टूबर 2025 को अपने...

Gold and silver price: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में...

Students get scholarship: झारखंड में सामान्य वर्ग के छात्रों को 9वीं-10वीं में 3 गुना व 11वीं-12वीं में दोगुना छात्रवृत्ति

Students get scholarship: रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ने जा...

Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

Old woman raped: गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म...

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी

Rohit Sharma and Shreyas: एडीलेड, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Mukesh Sahni: महागठबंधन में CM फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम

Mukesh Sahni: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे। गुरुवार को महागठबंधन ने अपने घटक...

Modi Trump meeting cancelled: आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी, PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प...

Modi Trump meeting cancelled: नई दिल्ली, एजेंसियां। आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया...

Heavy rains lash Tamil Nadu: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फसल बर्बाद, हिमाचल में तापमान माइनस 0.7

Heavy rains lash Tamil Nadu: चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारत में इस समय पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह सक्रिय है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज...

Pakistan T20 team 2025: बाबर आजम की 10 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी, नसीम शाह 11 महीने बाद...

Pakistan T20 team 2025: लाहौर, एजेंसियां। पूर्व कप्तान बाबर आजम की करीब 10 महीने बाद पाकिस्तान की टी-20 टीम में वापसी हो गई है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories