Tuesday, June 24, 2025

इसरो ने 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने रविवार को अब तक के सबसे बड़े लांच व्हीकल मार्क थ्री (एलवीएम-3)/वनवेब इंडिया-2, की लांचिंग करते हुए इसके साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 43.5 मीटर लंबे इस रॉकेट ने सुबह ठीक नौ बजे उड़ान भरी।

एलवीएम-3की यह दूसरी व्यावसायिक लांचिंग है

यह रॉकेट अपने साथ कुल 5,805 किलोग्राम के 36 उपग्रह लेकर 450 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की निचली कक्षा में लेकर गया। एलवीएम-3की यह दूसरी व्यावसायिक लांचिंग है। रविवार की लांचिंग में अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह ब्रिटेन की संस्था वनवेब ग्रुप कंपनी के हैं। इसरो ने इस कंपनी से 72 उपग्रहों को लांच करने का एक समझौता किया था।

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img