Thursday, October 23, 2025

प्रकृति पूजा का पर्व है सरहुल : सीपी राधाकृष्णन

- Advertisement -

रांची : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा संकाय में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस दौरान संकाय के नवों भाषाओं के द्वारा प्रस्तुत सरहुल गीतों से पूरा परिसर गुंजयमान रहा।
मांदर, बांसुरी और नगाड़े की थाप पर लोग थिरकने को मजबूर थे।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने पूजा-अर्चना की और मांदर की थाप पर लोगों को झुमाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंसान और प्रकृति के बीच अन्योन्याश्रय संबंध है। सरहुल का वास्तविक अर्थ वृक्षों एवं प्रकृति की पूजा करना है।

उन्होंने कहा कि सरहुल हमारे राज्य के अहम त्योहारों में से एक है, जिसे देश के अन्य हिस्सों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह पर्व जनजाति समुदाय तक ही सीमित नहीं है। इसे सभी समुदाय के लोग उत्साह व उमंग के साथ मनाते हैं।

यह उत्सव सभी के बीच आपसी भाईचारे की भावना को काफी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में यह संदेश निहित है कि प्रकृति के बिना मानव जाति का अस्तित्व नहीं है।

सरहुल मानवजाति को प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का सामना कर रहा है। इस बीच सरहुल का प्रकृति की रक्षा का संदेश काफी महत्वपूर्ण है।

वहीं, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरहुल जीव जगत के लिए ऐसा संदेश देता है जिससे हमारा शरीर बना है।

जीव जगत की जो विशेषता है वो बनी रहे। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के साथ इस तरह से जुड़ जाते हैं जिसके माध्यम से जीवन का स्पंदन भावनाओं से जुड़ जाता है।

यह स्वयं को समझने व अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही सदभावना और भाईचारगी का संदेश देता है। यह भावों का त्यौहार है, इसके लिए भाषा की जरूरत नहीं होती।

इसी तरह रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरहुल नववर्ष के आगमन का प्रतीक है।

प्रकृति से संबंधित पर्व त्यौहारों के चलते ही आज हम और हमारी प्रकृति बची हुई है।

मौके पर पद्मश्री अशोक भगत, राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार प्रो (डॉ) इ बालागुरुस्वामी, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ त्रिवेणी नाथ साहु, डीएसपीएमयू के कुलपति डॉ तपन कुमार सांडिल्य, कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चन्द्र मेहता, टीआरएल संकाय के पूर्व समन्वयक डॉ हरि उरांव, डॉ केसी टुडू, परीक्षा नियंत्रक आशीष कुमार झा, डॉ प्रकाश के अलावा काफी संख्या में टीआरएल संकाय के शिक्षकगण, ननटीचिंग स्टाफ, छात्र छात्राएं, शोधकर्ता तथा भाषा साहित्य प्रेमी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद मान ने कहा: उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories