Thursday, July 31, 2025

अपने लोगों के हितों के लिए हमें लड़ते रहना होगा : सुदेश महतो

रांची : झारखंड के वीर सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ महतो ने मानभूम से लेकर धालभूम नीमडीह, सिल्ली और जंगलमहल के इलाकों में अंग्रेजों के विरूद्ध लड़ाई का नेतृत्व किया था। जब झारखंड के नायकों की अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की चर्चा होती है, तो इस सूची में 1769 का शहीद रघुनाथ महतो के नेतृत्व में चुआड़ विद्रोह का नाम सबसे पहले आता है। ‘अपना गांव-अपना राज, दूर भगाओ विदेशी राज’ नारे का उद्घोष करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने लोवाडीह चौक स्थित शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि शोषण और जुल्म के खिलाफ शहीद रघुनाथ महतो ने किसानों, ग्रामीणों एवं आम जनमानस को संगठित किया तथा विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष का नया अध्याय लिखा।

परिचय बड़ा करना जरूरी

सुदेश ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के काले कानूनों के खिलाफ जनमानस को संगठित कर चुआड़ विद्रोह का शंखनाद करनेवाले प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद शहीद रघुनाथ महतो को इतिहास के पन्नों में संक्षिप्त परिचय दिया गया। हम इस परिचय को बड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। मौके पर युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य मिलना ही पर्याप्त नहीं, अपने लोगों के हितों के लिए हमें लड़ते रहना होगा। झारखंडियों को आगे ले जाना ही हमारी पहली और आखिरी कोशिश होनी चाहिए। मौके पर रामगढ़ विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी, गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, रांची जिला महिला अध्यक्ष वीणा देवी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, उपाध्यक्ष सुनील यादव, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांशी साहू, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनमाली मंडल, अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, सजीव सिंह, लाडले खान, फूलकुमारी देवी, प्रकाश लकड़ा सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास...

Nitish Kumar: जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का...

Mandla Murders: नेटफ्लिक्स पर छाया श्रिया पिलगांवकर का नया रूप, ‘मंडला मर्डर्स’ में मची धूम

Mandla Murders: मुंबई, एजेंसियां। श्रिया पिलगांवकर, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, ने नेटफ्लिक्स की नई पौराणिक-अपराध थ्रिलर सीरीज “मंडला मर्डर्स” में रुक्मिणी भारद्वाज...

S. Srinivasan Arrested: तमिल सिनेमा के पॉवर स्टार को EOW ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

S. Srinivasan Arrested: चेन्नई, एजेंसियां। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पॉवर स्टार डॉ. एस. श्रीनिवासन को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया...

IAS Medha Rupam: IAS मेधा रूपम ने रचा इतिहास, गौतमबुद्ध नगर की बनी पहली महिला जिलाधिकारी

IAS Medha Rupam: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नई जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम सुर्खियों में हैं। 2014 बैच की IAS...

Condition of Angada CHC: अनगड़ा सीएचसी का हाल एंबुलेंस 3 और चालक 1

Condition of Angada CHC: अनगड़ा। गोंदलीपोखर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में तीन एंबुलेंसों को चलाने के लिए सिर्फ एक चालक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं...

Kidnap student: पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और पकड़े गए किडनैपर

Kidnap student: रांची। कर्ज चुकाने के लिए जिम ट्रेनर ने स्कूली छात्रा के अपहरण की साजिश रची थी। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा...

“सरना झंडा विवाद: निशा भगत ने किया राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध”

Sarna flag controversy: रांची। झारखंड में एक बार फिर सरना झंडा के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने कहा कि...

Traffic system in Ranchi: राष्ट्रपति आज रांची में, 2 दिनों तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Traffic system in Ranchi: रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर दो दिनों के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories