Tuesday, June 24, 2025

काम चालू है, इस दिन होगी रिलीज, दर्शकों को है इंतजार

मुंबई, एजेंसियां। जितने लोग सड़क पर गड्ढों की वजह से होने वाले हादसे में मरते हैं। उतने आतंकवाद की वजह से भी नहीं मरते।

राजपाल यादव अभिनीत आने वाली फिल्म काम चालू है के ट्रेलर में यही बात बताई जा रही है। जी-5 पर इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसे करोड़ों में लोग देख रहे हैं।

पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

राजपाल यादव और जिया मानेक की मुख्य भूमिका वाली फिल्म में राजपाल यादव ने मनोज पाटिल का किरदार निभाया है।

मनोज पाटिल अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

एक सड़क दुर्घटना में उनकी पुत्री की मौत हो जाती है। जिसके बाद वह खुद सड़कों पर गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लेते हैं।

यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ उन्होंने अर्ध भी की थी।

यह फिल्म 19 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भावनाओं से भरा हुआ है।

राजपाल यादव का लुक और उनका किरदार काफी अलग है। रियल स्टोरी से इन्सपायर्ड इस फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है।

इसे भी पढ़ें

हेल्थः बड़े काम का है नींबू, जानिये इसके बड़े-बड़े फायदें

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img