Thursday, October 23, 2025

खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया: भाजपा

- Advertisement -

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक पार्टी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।

पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने को लेकर खरगे द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने के एक दिन बाद केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान में कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से क्या फर्क पड़ता है।

यदि कोई पार्टी कहती है कि कश्मीर के एकीकरण से अन्य राज्यों में उसे क्या फर्क पड़ता है तो यह स्पष्ट है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर किसी के द्वारा ली गई शपथ के लिए आपको (कांग्रेस को) कोई सम्मान नहीं है।’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 पर खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस, ‘जिसने राष्ट्रीय दल का दर्जा या अधिकार लगभग खो दिया है, अब नैतिक दृष्टिकोण से राजनीतिक दल होने का भी अधिकार खो चुकी है’।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब खुद को ‘क्षेत्रीय ताकतों का समूह’ कह सकती है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को खरगे की टिप्पणी को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था।

उन्होंने कांग्रेस को यह भी याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर हर राज्य और नागरिक का अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का देश के बाकी हिस्सों पर अधिकार है।

शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने ‘एक्स’ पर खरगे के भाषण की एक क्लिप साझा की, जिसमें उन्हें राजस्थान में अनुच्छेद 370 को हटाने के बारे में बात करने की वजह से सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए सुना जा सकता है।

क्लिप में खरगे यह कहते सुने जाते हैं, ‘‘अरे भाई, यहां के लोगों से (इसका) क्या वास्ता है?’’

कांग्रेस प्रमुख ने अनुच्छेद 370 की जगह अनुच्छेद 371 का गलत उल्लेख भी किया।

जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

कोहली की काम के प्रति ईमानदारी अतुलनीय: नीरज कुमार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chhath Puja 2025: नहाय-खाय से होगी शुरुआत, रांची के बाजारों में फलों की रौनक, कीमतें स्थिर

Chhath Puja 2025: रांची। छठ पूजा 2025 का महापर्व 25 अक्टूबर, शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। रांची और झारखंड के बाजारों में...

Jharkhand civic elections: झारखंड में बैलेट पेपर से हो सकते हैं निकाय चुनाव

Jharkhand civic elections: रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार और निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गये हैं। अगले 10 नवंबर को...

Gold and silver price: भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 23 अक्टूबर 2025 को अपने...

Gold and silver price: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में...

Students get scholarship: झारखंड में सामान्य वर्ग के छात्रों को 9वीं-10वीं में 3 गुना व 11वीं-12वीं में दोगुना छात्रवृत्ति

Students get scholarship: रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ने जा...

Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

Old woman raped: गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म...

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी

Rohit Sharma and Shreyas: एडीलेड, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Mukesh Sahni: महागठबंधन में CM फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम

Mukesh Sahni: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे। गुरुवार को महागठबंधन ने अपने घटक...

Modi Trump meeting cancelled: आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी, PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प...

Modi Trump meeting cancelled: नई दिल्ली, एजेंसियां। आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories