Tuesday, July 29, 2025

हेल्थः जानिये कच्चे प्याज की खासियत, रोज खायें तो होंगे ये फायदें [Benefits of Onion]

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्याज [Onion] खाने का स्वाद बढ़ाता है। पर प्याज की कई खुबियां हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते। कच्चे प्याज को स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त लाभकारी माना जाता है। कच्चा प्याज खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

साथ ही, इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आपको जान कर हैरानी होगी कि प्याज आपकी सेहत काफी लाभ पहुंचाता है।

सब्जियों में प्याज सबसे महत्वपूर्ण है और हर किचन में मौजूद होता है। जितनी भी सब्जियां या लजीज व्यंजन बनते हैं, सबमें प्याज का उपयोग किया जाता है। यह खाने के जायके को बढ़ाता है।

प्याज का सेवन सलाद के रूप में

प्याज का सेवन सलाद के रूप में भी किया जाता है। किसी भी सब्जी में प्याज डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

इसमें कई पोषक तत्त्व पाये जाते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और पोटैशियम जैसे पौष्टिक पदार्थ मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों में लाभदायक हैं।

प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिए वरदान है। प्याज अत्यन्त गुणकारी है, जिसमें औषधीय गुण भी होते हैं। लाल प्याज में ढेर सारे पोषक तत्त्व होते हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारियों को खत्म करने की शक्ति रखते हैं।

इसके अलावा इसमें ग्लूकोज भी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

इसके इलावा मसूड़ो में सूजन और दांत में दर्द होने पर प्याज के रस और नमक का मिश्रण लगाने से दर्द में राहत मिलती है। प्याज के कई और फायदें हैः

सर्दी-जुखामः

इसमें एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से सर्दी-जुखाम और बुखार से राहत मिलती है। प्याज के रस में मिश्री मिला कर चाटने से कफ की समस्या से जल्द ही निजात मिलती है।

ब्लड प्रेशर और दिल के लिए

लाल प्याज शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को निकाल कर हृदय को रोगों से बचाता है। इसे नियमित खाने से हाई ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।

कैंसर में फायदा

प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है। यह प्रोस्टेलट और पेट के कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है। खाली पेट रोज सुबह प्याज खाने से पाचन से जुड़ीं समस्याएं नहीं होती हैं।

गठिया का दर्द और सूजन में आराम

प्याज कई बीमारियों की वजह से होनेवाले शारीरिक दर्द और सूजन से भी यह राहत दिलाता है। यदि आपको अस्थमा, एलर्जी या गठिया रोग है, तो अभी से ही लाल रंग की प्याज खाना शुरू कर दें। गठिया में सरसों का तेल व प्याज का रस मिला कर मालिश करें।

एंटी फंगल

प्याज में एंटी फंगल गुण पाये जाते हैं। यदि प्याज के बीजों को सिरका में पीसा कर दाद-खाज और खुजली में लगायें, तो जल्द ही आराम मिलता है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना बंद हो जाते हैं और साथ ही बाल की चमक भी बढ़ती है। यदि रूसी की समस्या है, तो आप इसके रस को भी सिर पर लगा सकते हैं।

यूरिन प्रॉब्लम्स

यदि किसी को यूरिन प्रॉब्लम हो और रुक-रुक कर पेशाब आता है, तो पेट पर प्याज के रस की हल्की मालिश करनी चाहिए। इसके इलावा दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलुवा बना लीजिए।

इसको गर्म करके पेट पर इसका लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। पानी में उबाल कर पीने से भी पेशाब सम्बन्धित समस्या खत्म हो जाती है।

पथरी की समस्या में लाभ

यदि आपको पथरी की शिकायत है, तो प्याज आपके लिए बहुत उपयोगी है। प्याज के रस को चीनी में मिला कर शरबत बना कर पीने से पथरी की समस्या से निजात मिलती है। प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने-आप कट कर बाहर निकल जाती है।

इम्यूनिटी पावर बढ़ाये

यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इतना अधिक बढ़ा देता है कि बीमारियां जल्द होतीं ही नहीं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाये रखता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है। इसीलिए यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लडप्रेशर पर नियंत्रण करता है।

लम्बी उम्र के लिए

प्याज खाने से कई शारीरिक बीमारियां नहीं होती हैं। इसके आलावा प्याज कई बीमारियों को दूर भगाता है। इसलिए यह कहा जाता है कि प्याज खाने से उम्र बढ़ती है, क्योंकि इसके सेवन से कोई बीमारी नहीं होती और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

पाचन को मजबूत करे

प्याज पाचनतंत्र को मजबूत करता है। कच्चा प्याज पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे सलाद के रूप में खाने से डाइजेशन सही रहता है।

हाई ब्लड शुगर में फायदेमंद

कच्चे प्याज का सेवन ब्लड शुगर के लिए बहुत लाभकारी है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। शुगर के मरीजों को नियमित कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।

हार्ट रखे हेल्दी

कच्चे प्याज के सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। हार्ट के मरीजों को रोजाना प्याज का सेवन करना चाहिए। इससे दिल की सेहत मजबूत होती है।

हड्डियां मजबूत करे

हड्डियों की सेहत के लिए प्याज बेहद लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों को बहुत मजबूती मिलती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए लोगों को रोजाना के डाइट में प्याज की सलाद को शामिल करना चाहिए।

सूजन करे कम

शरीर में होनेवाली सूजन को कम करने में प्याज फायदेमंद है। प्याज में कई एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें

ll वैदिक पंचांग ll

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories