Sunday, July 27, 2025

भाजपा ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी’’ करार देते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ‘‘थू-थू हो रही है।’’

यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अगर हम आंकड़े निकलेंगे तो ब्रह्मांड में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला होगा जितना भाजपा ने बोला है।’’

उन्होंने एक सवाल पर कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने से भाजपा की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है।

यह तो साबित हो गया कि सरकार जो चाहे वह कर सकती है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल चले गए।

अरविंद केजरीवाल जेल चले गए। विपक्ष के सब लोगों पर आरोप हैं लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी जो उत्तर प्रदेश को लूट रही है, भ्रष्टाचार कर रही है क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी?’’

दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले के आरोप में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका और जर्मनी ने टिप्पणी की थी।

उसके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने भी एक बयान दिया था।

अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने हाल में कहा था कि उनका देश अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह एक निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि उम्मीद है कि भारत में अन्य लोकतांत्रिक देश की तरह राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे तथा हर कोई स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।

इसे भी पढ़ें

बाइडन बोले-दुनिया चाहती है ट्रंप नहीं बनें अमेरिका के राष्ट्पति

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories