Tuesday, July 29, 2025

लोस चुनाव: खरगे के लिए कर्नाटक में एक साल के अंदर प्रतिष्ठा की दूसरी लड़ाई

बेंगलुरु, एजेंसियां : स्वयं को कर्नाटक का ‘भूमि पुत्र’ कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे के लिए राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव एक साल से भी कम समय के अंदर प्रतिष्ठा की एक और लड़ाई के रूप में सामने हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में कांग्रेस को कर्नाटक में केवल एक सीट पर सफलता मिली थी और इस लिहाज से खरगे के सामने बड़ा लक्ष्य है।

एक राजनीतिक विश्लेषक के अनुसार यदि कांग्रेस खरगे के गृह राज्य में अच्छा प्रदर्शन करती है तो इससे न केवल पार्टी में बल्कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में भी उनका प्रभाव बढ़ेगा पिछले साल मई में राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खरगे ने मतदाताओं से भावनात्मक तार जोड़ते हुए आह्वान किया था कि कर्नाटक के ‘भूमि पुत्र’ के रूप में उनके कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर लोगों को गर्व होना चाहिए।

उस समय खरगे को पार्टी के भीतर गुटबाजी को थामने का श्रेय दिया गया था। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की।

उसे 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो गई। इससे राष्ट्रीय स्तर पर खरगे को काफी मजबूती मिली।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, खरगे कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान में अपनी पूरी ताकत जरूर लगाएंगे, जो उन तीन राज्यों में से एक है जहां पार्टी सत्ता में है।

राज्य में कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के लिए मुख्य रूप से पांच गारंटी लागू करने की बात कर रही है।

इसके अलावा पार्टी जनाधार बढ़ाने, खासतौर पर दलितों तथा वंचित वर्गों से संपर्क साधने के लिए ‘खरगे फैक्टर’ को भुनाने का प्रयास करेगी।

खरगे 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में गुलबर्गा संसदीय सीट से जीत गए थे, लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के नाते और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय की जिम्मेदारियों के चलते चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और पार्टी ने उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को आगामी चुनाव में गुलबर्गा से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के एक नेता के अनुसार अगर खरगे खुद अपने गृह क्षेत्र गुलबर्गा से लड़ते तो पार्टी को निश्चित रूप से अच्छा वोट प्रतिशत हासिल करने में मदद मिलती।

कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार खरगे इस बार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तरह चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें देशभर में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना होगा और लंबी यात्राएं करनी होंगी।

इसके अलावा उन्हें विपक्षी गठबंधन के साथी दलों के साथ संयुक्त रैलियों को भी संबोधित करना होगा।

हालांकि, यह भी साफ है कि कर्नाटक में लोकसभा उम्मीदवारों के चयन में खरगे ने अहम भूमिका अदा की है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे कर्नाटक से कांग्रेस के दूसरे अध्यक्ष हैं। इससे पहले पार्टी प्रमुख एस निजालिंगप्पा भी इसी राज्य से थे।

खरगे पार्टी अध्यक्ष के रूप में जगजीवन राम के बाद दलित समुदाय के दूसरे नेता हैं।

इसे भी पढ़ें

एचईसी को मिलने वाला है 200 करोड़ का वर्क आर्डर, पर दो साल से मशीनें पड़ी हैं ठप

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Gorakhpur wonder: गोरखपुर का कमाल: स्मार्ट फ्लड मैनेजमेंट में देश में पहला बना शहर

Gorakhpur wonder: लखनऊ, एजेंसियां। गोरखपुर शहर, जो कभी बारिश के बाद जलभराव के लिए बदनाम था, अब स्मार्ट अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम के कारण...

Divya Deshmukh: 19 साल की दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की वर्ल्ड चैंपियन

Divya Deshmukh: नई दिल्ली,, एजेंसियां। भारत की उभरती हुई शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने फिडे विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है।...

Amit Shah: संसद में बोले अमित शाह-पहलगाम हमले के 3 आतंकी मारे गये

Amit Shah: नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26...

Shubhman Gill: “शुभमन गिल पर शक? तो आपको क्रिकेट की समझ नहीं!” – भड़के गौतम गंभीर

Shubhman Gill: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में जब टीम इंडिया ने एक संघर्षपूर्ण ड्रॉ खेला, तो कप्तान शुभमन गिल...

Governor: विश्वविद्यालयों में एक व्यक्ति, एक पद का सख्ती से पालन हो : गवर्नर

Governor: रांची। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक सुधार की दिशा में कड़ा संदेश देते हुए “एक व्यक्ति,...

Intermediate Assistant Acharya Recruitment 2023: चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 31 जुलाई से

Intermediate Assistant Acharya Recruitment: रांची। प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के आधार पर इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5)...

Supreme Court: SC की सख्ती के बाद सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 14 अगस्त तक का मिला था...

Supreme Court रांची। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में...

Srinagar Encounter: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा फौजी समेत 3 आतंकी ढेर

Srinagar Encounter: श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के हरवान के लिडवास इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में पहलगाम हमले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories