रांची। झारखंड की अंडर-20 फुटबॉल टीम का चुनाव एक अप्रैल से होगा। राष्ट्रीय अंडर 20 फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में होने वाला है।
इसके लिए झारखंड टीम का चयन रांची में किया जाएगा। मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 1 एवं 2 अप्रैल को ट्रायल रखा गया है।
इसमें 2005, 2006 या 2007 के वर्ष में किसी भी तिथि को जन्में फुटबॉलर हिस्सा ले सकते हैं।
खिलाड़ियों को अपने साथ अपनी इकाई से पत्र लेकर आना होगा। साथ ही उनकी केंद्रीय मान्यता (सीआरए) पूरी होनी चाहिए।
एक इकाई अधिकतम छह खिलाड़ी ट्रायल में भेज सकती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 अप्रैल से शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें
गुड फ्राइडेः येसु ने प्रेम और मानव मुक्ति के खातिर दी थी कुर्बानी