Civic elections:
रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़नेवाली है। घाटशिला उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो जायेंगी। नगर निकायों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दो सूचनाएं छन कर आ रही हैं, उनके मुताबिक निकाय चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद महागठबंधन से अलग रह सकता है। जानकारी के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के सीनियर नेता इसको लेकर बैठक करेंगे और एक रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे।
घाटशिला उपचुनाव के बाद शुरु होगा बैठकों का दौरः
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। झामुमो और कांग्रेस के एक साथ चुनाव लड़ने की इच्छा रखनेवाले नेताओं की मानें, तो घाटशिला उपचुनाव के बाद दोनों दलों के नेता बैठक कर घोषणा कर सकते हैं।
राजद हो सकता है गठबंधन से बाहरः
इसके साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि राजद के आनेवाला वक्त गठबंधन के लिहाज से बेहद ही नाजुक होगा। इसकी भी संभावना है कि उन्हें नगर निकाय चुनाव के दौरान संभावित गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
इसे भी पढ़ें
16th Finance Commission: जानिये, झारखंड ने क्या-क्या मांगा 16वें वित्त आयोग से