Wednesday, October 22, 2025

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

- Advertisement -

Air pollution after Diwali:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम 16 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सबसे खराब स्थिति हरियाणा के जींद में रही, जहां AQI 421 दर्ज हुआ, जबकि धारूहेड़ा में यह 412 तक पहुंच गया।

दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद लोगों ने आधी रात तक जमकर पटाखे फोड़े, जिससे हवा में सूक्ष्म कणों (PM 2.5) की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने रात आठ से दस बजे तक केवल “ग्रीन पटाखों” की अनुमति दी थी, लेकिन आदेशों की अनदेखी से प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड तोड़ बढ़ गया। राजधानी में दिवाली की रात वायु गुणवत्ता चार सालों में सबसे खराब रही। PM 2.5 का घनत्व 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो 2021 के बाद सबसे अधिक है। तुलना करें तो 2024 में यह स्तर 609, 2023 में 570, 2022 में 534 और 2021 में 728 था। मंगलवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 351 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

एनसीआर के अन्य शहरों में भी स्थिति चिंताजनक रही।

गुरुग्राम में AQI 370, गाजियाबाद में 324, नोएडा में 320 और ग्रेटर नोएडा में 282 दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां सूचकांक 268 दर्ज हुआ। स्विस एजेंसी आईक्यूएयर के अनुसार, दिल्ली मंगलवार को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रही। रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली का AQI 442 रहा और हवा में PM 2.5 कणों की मात्रा WHO मानक से 59 गुना अधिक पाई गई। ये सूक्ष्म कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद नहीं

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रहेगी। हर साल की तरह इस बार भी वाहनों का धुआं, खेतों में पराली जलाने और धूल के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले दो करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।

उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी गंभीर स्थिति

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (324), नोएडा (320) और हापुड़ (314) में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। हरियाणा के नारनौल में AQI 390, रोहतक में 376, गुरुग्राम में 370 और बहादुरगढ़ में 368 दर्ज किया गया। राजस्थान के भिवाड़ी में 364 और गुजरात के नंदेसरी में 303 रहा।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या बढ़कर 353 तक पहुंच गई है। पिछले दस दिनों में इन मामलों में तीन गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे दिल्ली-एनसीआर की हवा और भी ज्यादा जहरीली हो गई है।

इसे भी पढ़े

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन मेंSC की रोक के बावजूद रातभर पटाखे फोड़े गये


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories