Saturday, October 18, 2025

Bihar Elections 2025: महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान, 7 सीटों पर आपस में भिड़ेगी पार्टियां

- Advertisement -

Bihar Elections 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। मतदान 6 नवंबर को होना है। नामांकन के बाद विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ गई है। कुल 114 सीटों पर महागठबंधन एनडीए से मुकाबला करेगा, जबकि 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन आपस में ही आमने-सामने रहेगा।

कांग्रेस ने 48 और वाम दलों ने 18 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा कांग्रेस और राजद ने 5 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। तीन सीटों पर वाम दल और कांग्रेस, और एक सीट पर वीआईपी और राजद आमने-सामने हैं। नाराज चल रहे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है और कहा कि वे डिप्टी सीएम बनेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फैसला नहीं कर पा रहे हैं। कई सीटों पर क्रॉस डिमांड है और गठबंधन में छह पार्टियों की अपनी-अपनी मांगें हैं। उन्होंने बताया कि कुटुंबा विधानसभा सीट पर फ्रेंडली फाइट नहीं होगी और सभी फैसले तेजस्वी यादव के हाथ में हैं।

7 सीटों पर आमने-सामने मुकाबला:

• लालगंज: राजद की शिवानी शुक्ला vs कांग्रेस के आदित्य कुमार राजा
• वैशाली: राजद के अजय कुशवाहा vs कांग्रेस के ई. संजीव सिंह
• राजापाकर: कांग्रेस की प्रतिभा कुमारी vs सीपीआई(एमएल) मोहित पासवान
• रोसड़ा: कांग्रेस के बंके रवि vs सीपीआई(एमएल) लक्ष्मण पासवान
• बिहारशरीफ: कांग्रेस के उमेर खान vs सीपीआई शिव प्रसाद यादव
• बख्खड़ा: कांग्रेस के प्रकाश दास vs सीपीआई अवधेश कुमार राय
• तारापुर: राजद के अरुण साह vs बीएसपी सुमलदेव बिंद

इसके अलावा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने 25 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें 5 सीटें चिराग पासवान के उम्मीदवारों के खिलाफ हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पारस की एंट्री से चिराग पासवान को नुकसान और महागठबंधन को फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories