Sunday, October 19, 2025

Prince Khan in Dubai: दुबई में गैंगस्टर प्रिंस खान तक झरखंड से ऐसे पहुंच रहा रंगदारी का पैसा

- Advertisement -

Prince Khan in Dubai:

धनबाद। धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के चार गुर्गों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियाँ मिली हैं। गिरफ्तार अपराधियों में संबलपुर का शूटर सूरज कुमार टांडी, वासेपुर का तौकीर रजा, वासेपुर का अफरीदी रजा उर्फ सिद्दीकी, और जमशेदपुर का आशीष शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिमांड में अपराधियों ने खुलासा किया कि प्रिंस खान रंगदारी वसूलने के लिए आम लोगों का इस्तेमाल करता था। कई ऐसे लोग जो खाड़ी देशों में काम करते हैं, वे अपने परिवार के माध्यम से धनबाद और आसपास के इलाकों में गैंग के लिए पैसा भेजते थे। इस पैसे का कुछ हिस्सा गैंग के सक्रिय सदस्यों में बाँटा जाता था, जबकि बाकी रकम प्रिंस खान और उसके सहयोगी मेजर उर्फ अब्बास तक पहुँचाई जाती थी।

राजगंज पेट्रोल पंप गोलीकांड से जुड़ी जांच में बड़ा खुलासा

रिमांड पर लिए गए अपराधी राजगंज पेट्रोल पंप गोलीकांड (कांड संख्या 80/25) के भी आरोपी हैं। बताया गया कि बीरेबल मंडल के पेट्रोल पंप पर की गई फायरिंग सैफी उर्फ मेजर के निर्देश पर की गई थी। घटना के बाद आरोपी चास-बोकारो मार्ग से फरार हो गए थे।धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी, बाघमारा डीएसपी और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने शुक्रवार को राजगंज थाना पहुंचकर दोनों प्रमुख आरोपियों विशाल उर्फ छोटू उर्फ लक्की विशाल और अफरीदी रजा उर्फ सिद्दीकी से घंटों पूछताछ की।

पुलिस ने दोनों से एक नए मामले (कांड संख्या 87/2025) में भी पूछताछ की है। अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे भानु मांझी गैंग और प्रिंस खान नेटवर्क के लिए सक्रिय रूप से काम करते थे। जांच में पुलिस को कई और नाम और ठिकाने की जानकारी मिली है, जिन पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Gangster Prince Khan: पुलिस के निशाने पर गैंगस्टर प्रिंस खान, मुठभेड़ में एक गुर्गे को लगी गोली


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories