Monday, July 7, 2025

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतेगा: दीपक प्रकाश

रांची, एजेंसियां : बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी दीपक प्रकाश ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य की सभी 40 लोकसभा सीट जीतेगा।

भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश को पार्टी ने बिहार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

बिहार की 40 लोकसभा सीट पर चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा।

स्टार प्रचारक के रूप में उनके नाम की घोषणा के तुरंत बाद राज्यसभा सदस्य प्रकाश ने कहा, ‘‘भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर इस बार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतेगी और जनता पूरे देश में 400 सीट का आंकड़ा पार कर नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।’’

उन पर भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा ने रविवार को राज्य की 17 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित तीन मौजूदा सांसदों को इस बार टिकट नहीं दिया।

भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड) और दिवंगत राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 39 सीट पर जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें

भारतीय ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा है वंशवाद की राजनीति, भाजपा में भी मौजूद: थरूर

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

एजबेस्टन में भारत की ऐतिहासिक जीत, क्रिकेट जगत दे रहा बधाई [India’s historic win at Edgbaston, cricket world congratulates them]

Cricket world: बर्मिंघम, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम ने एजबेस्टन में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img