Sunday, October 19, 2025

VIP chief Mukesh Sahni: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव नहीं लड़ने का लिया फैसला, महागठबंधन से 15 सीटों का ऑफर तय

- Advertisement -

VIP chief Mukesh Sahni:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच लंबे समय से फंसी डील आखिरकार फाइनल हो गई है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया है कि इस बार वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी और महागठबंधन को प्रचार और प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का भरोसा दिया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने उन्हें उचित सम्मान का आश्वासन दिया और उनके खाते में 15 विधानसभा सीटें दी गई हैं। इसके अलावा VIP के दो सदस्यों को विधान परिषद और मुकेश सहनी को राज्यसभा भेजने का ऑफर भी तय किया गया।

सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

सहनी ने दरभंगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब महागठबंधन में सबकुछ फाइनल हो चुका है। उन्होंने गौड़ाबौराम सीट से अपने भाई को उम्मीदवार घोषित किया। इस बार सहनी ने राज्यसभा जाने को प्राथमिकता दी है और चुनावी मैदान में खुद नहीं उतरेंगे। उनके खाते में जो 15 सीटें आई हैं, उनमें केसरिया, झंझारपुर, गोपालगंज, छातापुर, गौड़ाबौराम, भभुआ, रजौली, सहरसा, सकरा, अलीनगर, अमौर, हरनौत, नालंदा, बथनाहा और नौतन शामिल हैं।

VIP और महागठबंधन

इस डील से पहले VIP और महागठबंधन के बीच कई दौर की बातचीत और लंबे समय तक प्रेशर पॉलिटिक्स चली। शुरू में सहनी ने 50 सीटों और डिप्टी सीएम का पद मांगा था, बाद में मांग घटकर 20 सीटों तक रह गई। कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय में बदलाव हुआ, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक सब बातें स्पष्ट हो गईं।

सहनी महागठबंधन से 2020 में हुए थे अलग

2020 विधानसभा चुनाव में सहनी महागठबंधन से अलग हुए थे और NDA के साथ गए थे। उनकी पार्टी ने उस बार 11 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिसमें 4 जीत मिली। स्वयं मुकेश सहनी चुनाव हार गए थे। अब VIP के महागठबंधन में लौटने के बाद सीट बंटवारे और सहयोग को लेकर सबकुछ तय हो गया है।इस डील से महागठबंधन में VIP का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है और आगामी चुनाव में उनके समर्थक उम्मीदवारों के लिए प्रचार में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: महागठबंधन में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी की एंट्री, आईपी गुप्ता सहरसा से लड़ेंगे चुनाव


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

America destroyed: अमेरिका ने ड्रग्स से भरी पनडुब्बी को किया तबाह, ट्रंप बोले – “अगर नहीं रोकता तो 25...

America destroyed: वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जंग अब और तेज हो गई है। शनिवार को उन्होंने बताया कि...

Delhi’s name changed: बदला जाएगा दिल्ली का नाम, ‘इंद्रप्रस्थ नगरी’ को मिलेगी ऐतिहासिक पहचान

Delhi's name changed: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक और...

Bihar Election 2025: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, काराकाट में सियासी सरगर्मी तेज

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सिनेमा और राजनीति का दिलचस्प संगम देखने को मिल रहा है। भोजपुरी...

Nepal Gen Z Protest: अब Gen Z के हाथों में होगी नेपाल की राजनीति, बना रहे हैं नई राजनीतिक...

Nepal Gen Z Protest: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में अब राजनीति का चेहरा बदलने वाला है। शनिवार को नेपाल के जेनजी (Gen Z) युवाओं ने ऐलान...

Pollution rises ahead of Diwali: दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण, फेफड़ों की सुरक्षा के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Pollution rises ahead of Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली आने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और NCR के शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक...

Festive season: फेस्टिव सीजन में ओवरईटिंग से बचें, अपनाएं ये आसान टिप्स

Festive season: नई दिल्ली, एजेंसियां। फेस्टिव सीजन का मतलब होता है खुशियों, मिठाइयों और खाने-पीने का आनंद। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे...

Gas and Heart Attack: गैस और हार्ट अटैक: जानें फर्क, लक्षण, राहत के तरीके और बचाव के उपाय

Gas and Heart Attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। सीने में अचानक दर्द महसूस होना अक्सर कंफ्यूजन पैदा कर देता है कि यह गैस की समस्या है...

JMM 6 seats 2025 Elections: JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

JMM 6 seats 2025 Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा। पार्टी ने गठबंधन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories