MLA Jairam Mahato:
गिरिडीह। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के योगीडीह गांव की रहने वाली काजल कुमारी, एक प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी हैं, लेकिन लंबे समय से आर्थिक तंगी और आवश्यक कराटे किट न होने के कारण प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही थीं। काजल का सपना है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर भारत के लिए मेडल जीतें और अपने गांव, परिवार और राज्य का नाम रोशन करें।
जयराम महतो ने काजल को किया मदद
तीन दिन पहले, जब स्थानीय विधायक जयराम महतो को काजल की स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। विधायक ने अपने वेतन से आर्थिक मदद करते हुए काजल के लिए जरूरी कराटे किट की व्यवस्था कराई। इस मदद के बाद अब काजल 28 अक्टूबर को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विधायक जयराम महतो ने कहा
विधायक जयराम महतो ने कहा, “काजल जैसी होनहार बेटियों को देखकर मुझे अपना बचपन याद आता है। मैं हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ऐसे बच्चों के साथ भाई की तरह खड़ा रहूंगा। मेरी बहन काजल को ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वह गोल्ड मेडल जीतकर लौटेगी। संघर्ष जारी है… जोहार!”
काजल की इस सफलता की कहानी
काजल की इस सफलता की कहानी ने स्थानीय समुदाय में भी उत्साह और प्रेरणा पैदा की है। लोग उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना कर रहे हैं। काजल की यह पहल न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह अन्य युवा खिलाड़ियों को भी यह संदेश देती है कि कठिनाइयों के बावजूद मेहनत और सही सहयोग से सपनों को साकार किया जा सकता है।
विधायक महतो की मदद से काजल अब आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी और अपने खेल करियर में नए मुकाम हासिल करने के लिए पूरी तैयारी में हैं।
इसे भी पढ़ें
Jairam Mahto: अब जयराम महतो भी महिलाओं को देंगे 1 हजार रुपये की सौगात