Sunday, October 19, 2025

Google का नया फीचर: अब गूगल अकाउंट कभी नहीं होगा लॉक, ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ से पासवर्ड भूलने पर मदद

- Advertisement -

Google new feature:

नई दिल्ली, एजेंसियां। गूगल ने अपने एंड्रॉयड और जीमेल यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो अक्सर पासवर्ड भूल जाते हैं, उनका फोन खो जाता है या अकाउंट हैक हो जाता है। इसके जरिए यूजर अपने भरोसेमंद दोस्त या परिवार के किसी सदस्य को अकाउंट रिकवरी के लिए जोड़ सकता है।

नया फीचर कैसे काम करता है

यूजर अपने गूगल अकाउंट में किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को ‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ के रूप में जोड़ सकता है। अगर अकाउंट लॉक हो जाए या पासवर्ड भूल जाए, तो गूगल उस कॉन्टैक्ट को यूनिक कोड भेजेगा। इस कोड की मदद से यूजर अपनी पहचान वेरिफाई कर दोबारा अकाउंट में लॉगिन कर सकेगा। ध्यान रहे कि यह कोड 15 मिनट तक ही वैध रहेगा।

अकाउंट में रिकवरी कॉन्टैक्ट कैसे जोड़ें

गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाकर “रिकवरी ऑप्शन” चुनें।
नया रिकवरी कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए पहले उस व्यक्ति को इनवाइट भेजें।

जब वह व्यक्ति इनवाइट स्वीकार कर ले, तभी वह कॉन्टैक्ट आपके रिकवरी लिस्ट में जुड़ जाएगा। एक यूजर अधिकतम 10 रिकवरी कॉन्टैक्ट्स जोड़ सकता है। ध्यान दें कि अगर किसी कॉन्टैक्ट की मदद से अकाउंट रिकवर किया गया, तो उसे सात दिनों तक दोबारा रिकवरी के लिए नहीं जोड़ा जा सकता।

रिकवरी ईमेल और नंबर के मुकाबले फायदे

पहले गूगल अकाउंट रिकवरी के लिए केवल ईमेल और फोन नंबर विकल्प उपलब्ध थे, लेकिन इनमें सिम स्वैप और फिशिंग अटैक का खतरा रहता था।
‘रिकवरी कॉन्टैक्ट’ फीचर में इंसान की सीधे भागीदारी होती है, जिससे यह खतरा काफी हद तक खत्म हो जाता है। यानी अगर आपका फोन या सिम नंबर हैक हो भी जाए, तब भी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट अकाउंट रिकवर करने में मदद करेगा।

रोलआउट और उपलब्धता

गूगल ने पुष्टि की है कि यह नया फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके आने से न केवल अकाउंट की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस में भी सुधार आएगा।

इसे भी पढ़ें

iPhone 17 Pro की कीमत में बड़ी कटौती, दिवाली सेल में हजारों रुपये सस्ता मिलेगा


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...

Firing in Ranchi: चौपाटी संचालक विजय की हत्या पर आक्रोश, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम

Firing in Ranchi: रांची। कांके रोड स्थित चौपाटी संचालक विजय की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने...

Suran vegetable on Diwali: दिवाली पर क्यों बनाई जाती है सूरन की सब्जी, जानें इसका धार्मिक और स्वास्थ्य महत्व

Suran vegetable on Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीवाली केवल रोशनी, मिठाइयों और घर की सजावट का त्योहार नहीं है, बल्कि यह परंपराओं और धार्मिक...

Bihar Elections 2025: पहले चरण में लालू-नीतीश की पार्टियों की सबसे अधिक सीटें दांव पर, जानिए प्रत्याशियों का हाल

Bihar Elections 2025: पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होने जा रहा है। पहले चरण में 18 जिलों...

Jharkhand Crime: बड़े नक्सली, गैंगस्टर व डान का ठिकाना बना मेदिनीनगर केंद्रीय कारा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम है

Jharkhand Crime: मेदिनीनगर। झारखंड के मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण प्रशासन ने 200 कैदियों को जेपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories