Saturday, October 18, 2025

Durgapur gang rape: दुर्गापुर गैंगरेपः पीड़िता एक आरोपी की गर्लफ्रेंड, वॉटसएप चैट से खुलासापुलिस बोली- दोनों ने बयान बदलकर गुमराह किया

- Advertisement -

Durgapur gang rape:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में MBBS छात्रा से गैंगरेप केस में पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार 6 आरोपियों में से एक पीड़िता का बॉयफ्रेंड है। दोनों रिलेशन में थे, 10 अक्टूबर को जब स्टूडेंट के साथ रेप हुआ, तो वह बॉयफ्रेंड के साथ ही कॉलेज कैंपस से बाहर गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि जिस आरोपी को सबसे आखिरी में अरेस्ट किया गया। वह पीड़ित का क्लासमेट है और वे घटना वाली रात डेट पर बाहर गए थे। दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा उनकी वॉट्सएप चैट से भी हुआ।

बार-बार बदल रहे बयानः

पुलिस के अनुसार, पीड़ित और उसके दोस्त ने बताया कि घटना वाली रात वे एक श्मशान घाट के पास जंगल में गए थे। वहां तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने रेप किया।

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि पीड़ित और उसका दोस्त बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं। ऐसा लगता है वे जानबूझकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

14 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया गया थाः

पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के दोस्त वासिफ अली को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी सफीक एसके को भी गिरफ्तार कर लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी की बड़ी बहन रोजीना ने अपने फरार भाई को गिरफ्तार कराने में मदद की। रोजीना ने बताया कि 13 अक्टूबर को जब उसका भाई दुर्गापुर में अंडाल पुल के नीचे उससे मिलने पहुंचा तो वह पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई।

इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसके रियाजुद्दीन, अपू बरुई और फिरदौस एसके को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

कांड में कॉलेज का पूर्व गार्ड भी शामिलः

रियाजुद्दीन पहले पीड़ित छात्रा के मेडिकल कॉलेज में गार्ड था। उसे पांच साल पहले नौकरी से निकाल दिया था। दुर्गापुर पुलिस मंगलवार को पांचों आरोपियों और पीड़ित के दोस्त को लेकर जंगल में घटनास्थल पर पहुंची और उनसे 10 अक्टूबर की रात गैंगरेप के समय अपना-अपना रोल दोहराने को कहा।

दोस्त के साथ डिनर पर गई थी छात्रा, लौटते समय गैंगरेपः

दुर्गापुर में 10 अक्टूबर की रात मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ था। वह अपने एक दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। रात में करीब 10 बजे वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। इसके बाद पीड़ित का दोस्त उसे छोड़कर वहां से भाग गया।
इसके बाद आरोपियों ने जंगल में पीड़ित को ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित का इलाज चल रहा है। वह ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। यह पूरी घटना उसके मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास हुई।

पीड़ित के पिता बोले- बंगाल में औरंगजेब का शासनः

इधर, पीड़ित के पिता ने सीएम ममता बनर्जी के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। पिता ने कहा- वह (मुख्यमंत्री) भी एक महिला हैं। वह (ममता बनर्जी) इतनी गैर-जिम्मेदाराना बात कैसे कह सकती हैं?
उन्होंने कहा- क्या महिलाओं को अपनी नौकरी छोड़कर घर बैठ जाना चाहिए? ऐसा लगता है कि बंगाल औरंगजेब के शासन में है। मैं अपनी बेटी को वापस ओडिशा ले जाना चाहता हूं। उसकी जिंदगी पहले है, उसका करियर बाद में।

ममता ने कहा था- पीड़ित रात के 12:30 बजे बाहर कैसे गईः

CM ममता ने 12 अक्टूबर को कहा था- मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए। पीड़ित रात के 12:30 बजे बाहर कैसे आ गई।
ममता ने आगे कहा-लड़कियों को रात में बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। खासकर सुनसान इलाकों में सतर्क रहना चाहिए। इस घटना की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। निजी कॉलेजों को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों मेः

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है।

NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे।

इसे भी पढ़ें 

Durgapur gang rape case: दुर्गापुर गैंगरेप केस पर मचा सियासी बवाल: BJP का ममता सरकार पर हमला, टीएमसी ने किया बचाव

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा सीट पर विवाद: VIP के उपाध्यक्ष टिकट नहीं मिलने पर दिया इस्तीफा, मुकेश सहनी पर...

Mukesh Sahni resigns: दरभंगा, एजेंसियां। वीआईपी (वीआईपी) पार्टी में टिकट विवाद ने बड़ा तनाव पैदा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पुर्वे ने...

Deepika Pandey: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, झारखंड मंत्री दीपिका पांडे ने किया समर्थन

Deepika Pandey: भागलपुर,एजेंसियां। बिहार महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। भारी...

Pakistan airstrike Taliban: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में आठ अफगान क्रिकेटरों की मौत, तालिबान ने बदला लेने की दी चेतावनी

Pakistan airstrike Taliban: काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्तान के पतिका प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में आठ क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य...

Dhaka airport cargo terminal: ढाका एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल में लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटें रद्द

Dhaka airport cargo terminal: ढाका,एजेंसियां। हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हवाई अड्डा आपात स्थिति में...

Mathura Banke Bihari temple: 54 साल बाद खुला मथुरा के बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Mathura Banke Bihari temple: मथुरा, एजेंसियां। मथुरा के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर का खजाना आज करीब 54 साल बाद खोला गया। यह खजाना 1971...

Mamata Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोरखालैंड मध्यस्थ नियुक्ति पर जताई आपत्ति, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Mamata Banerjee: कोलकाता, एजेंसियां। गोरखालैंड मुद्दे को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ा...

Dhanteras 2025: इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, पाएं स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद

Dhanteras 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है। यह पर्व...

Dhanteras 2025: इन लक्ष्मी मंदिरों में करें पूजा, घर आएगा धन और खुशहाली

Dhanteras 2025: नई दिल्ली। धनतेरस, दीपावली का पहला शुभ दिन, धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories