Sunday, October 19, 2025

Hemant vs Champai: घाटशिला में असली मुकाबला तो हेमंत और चंपाई के बीच ही है

- Advertisement -

आनंद कुमार

Hemant vs Champai:

जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और दिवंगत विधायक और मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन के बीच ही होगा। बुधवार को भाजपा और झामुमो दोनों ने अपने उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। बाबूलाल सोरेन को अपने प्रत्याशी बनाये जाने का भरोसा था, इसलिए उन्होंने अपने पिता और पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के साथ काफी पहले ही अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी थी। बाबूलाल 2024 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन ने उन्हें 22 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

उधर जेएमएम की केंद्रीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सोमेश को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी का मानना है कि सोमेश अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। जाहिर है, सोमेश सोरेन को भी बता दिया गया था कि वे तैयारी कर लें। तो वे भी क्षेत्र में घूम रहे थे। अपनी तैयारी कर रहे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने नामांकन का परचा खरीद लिया था और कहा भी था कि पार्टी ने निर्देश पर उन्होंने पेपर खरीदा है। बताया जा रहा है कि 17 अक्तूबर को वे नामिनेशन फाइल करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तीन से चार मंत्री झामुमो प्रत्याशी के साथ रहेंगे। तो भले ही घाटशिला में उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन और सोमेश सोरेन होंगे, लेकिन असली मुकाबला तो चंपाई सोरेन बनाम हेमंत सोरेन ही होगा। लेकिन, भाजपा के लिए यह उपचुनाव बड़ी चुनौती है। 15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य अस्तित्व में आया। तब से 2024 तक यानी 24 साल में झारखंड विधानसभा के लिए कुल 23 उपचुनाव हुए हैं। इनमें झामुमो (JMM) ने सर्वाधिक 10 उपचुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने 5 लेकिन भाजपा को सिर्फ 3 उपचुनावों में जीत मिली है और 2016 के बाद से तो जीत का खाता भी नहीं खुला है।

11 नवंबर को होने जा रहा घाटशिला का उपचुनाव झारखंड का 24वां उपचुनाव है, पिछले सात उपचुनावों में भाजपा का खाता तक नहीं खुला है। क्या बाबूलाल सोरेन हार के इस सिलसिले को तोड़ेंगे या हेमंत सोरेन की अगुवाई वाला गठबंधन इसे 8-0 करने में सफल रहेगा यह तो 14 नवंबर को पता चलेगा, जब वोटों की गिनती होगी, लेकिन उसके पहले आइये झारखंड में अब तक हुए 23 उपचुनावों पर एक नजर डाल लेते हैं।

वर्षवार प्रमुख घटनाक्रम:

2001-2005
रामगढ़ : भाजपा के बाबूलाल मरांडी जीते। यह झारखंड का पहला उपचुनाव था।
पोड़ैयाहाट: झामुमो के प्रशांत मंडल जीते। भाजपा विधायक प्रदीप यादव सांसद बने थे।

2005–06
डालटनगंज – निर्दलीय इंदर सिंह नामधारी जीते।
सिमरिया – सीपीआई के रामचंद्र राम जीते।
तमाड़ – निर्दलीय राजा पीटर ने झामुमो के शिबू सोरेन को हराया।
जामताड़ा – झामुमो के शिबू सोरेन जीत गए।

2008–2012
तमाड़, जामताड़ा (उपरोक्त), खरसावां, हटिया और मांडू में उपचुनाव हुए।
खरसावां : भाजपा के अर्जुन मुंडा जीते।
मांडू : झामुमो के जयप्रकाश भाई पटेल जीते।
हटिया : आजसू के नवीन जायसवाल जीते।

2016–2018
लोहरदगा (2016) : कांग्रेस के सुखदेव भगत जीते।
लिट्टीपाड़ा (2016) : भाजपा के अमित मंडल जीते।
पांकी (2017) : कांग्रेस के देवेंद्र बिट्टू सिंह जीते।
लिट्टीपाड़ा / पाकोड़ (2018) : झामुमो के साइमन मरांडी जीते।
गोमिया और सिल्ली (2018) : झामुमो की बबीता देवी और सीमा देवी जीतीं।
कोलेबिरा (2018) : कांग्रेस के नमन विक्सल कोंगाड़ी जीते।

2020–2024
दुमका (2020) : झामुमो के बसंत सोरेन जीते।
बेरमो (2020): कांग्रेस के कुमार जयमंगल जीते।
मधुपुर (2021) : झामुमो के हफीजुल हसन जीते।
मांडर (2022) : कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की जीती।
रामगढ़ (2023) : आजसू की सुनीता चौधरी जीती।
डुमरी (2023) : झामुमो की बेबी देवी जीती।
गांडेय (2024) : झामुमो की कल्पना सोरेन जीती।

झामुमो का दबदबा : 23 उपचुनावों में सबसे अधिक 10 जीत।
भाजपा की चुनौती : 2016 के बाद से भाजपा के खाते में कोई उपचुनाव जीत नहीं आई।
इंडिया गठबंधन (झामुमो+कांग्रेस+आजसू) का दबदबा: 2020–2024 के सात उपचुनावों में केवल एक में भाजपा को हार मिली।

घाटशिला उपचुनाव (2025): आठवां उपचुनाव होने जा रहा है। भाजपा के सामने पिछले सात उपचुनावों में अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की चुनौती है। झारखंड में उपचुनावों का इतिहास दिखाता है कि JMM लगातार मजबूत रही, कांग्रेस और आजसू ने हिस्सेदारी बनाई, और भाजपा लंबे समय से जीत नहीं दर्ज कर पाई है। घाटशिला का उपचुनाव यह तय करेगा कि भाजपा अपना खाता खोलेगी या हेमंत सोरेन की अगुवाई वाला गठबंधन 8-0 की स्ट्राइक को कायम रखेगा।

नोटः लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं

इसे भी पढ़ें

Ghatshila assembly seat: घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories