Tuesday, July 29, 2025

दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा, तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झरेरा फ्लाईओवर से चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को दिल्ली कैंट थाने के हेड कांस्टेबल ओमबीर, हंसराज व कांस्टेबल राजेश ने शक होने पर झरेरा फ्लाईओवर पर दो स्कूटी पर सवार होकर जा रहे चार युवकों को रोका।

जब उनके काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो तीन करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई। इन चारों से पैसों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके।

फिर चारों को दिल्ली कैंट थाने की सुब्रतो पार्क चौकी पर लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि बैग में हवाला के तीन करोड़ रुपये हैं। ये रुपये शाहदरा में स्क्रैप डीलर का काम करने वाले मोहम्मद वकील मलिक के हैं।

वह चारों उसके मकान में ही रहते हैं। पैसे, मोबाइल व स्कूटी जब्त कर चुनाव आयोग के निर्देश को ध्यान में रखते हुए यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों, चुनाव फ्लाइंग स्क्वाड टीम और आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी गई और उपरोक्त कथित व्यक्तियों और उनके फोन को उपरोक्त अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अब आयकर विभाग मोहम्मद वकील मलिक का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। विभाग पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह पैसे कहां से भेजे गए व इनको कहां पर इस्तेमाल किया जाना था।

विभाग इसकी भी जांच करेगा कि कहीं यह पैसा किसी दूसरे देश से तो कनेक्ट नहीं हो रहा है।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पकड़े गये आरोपियों की पहचान शाहदरा के मोहम्मद शोमीन, जिशान, दानिश व संतोष के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Health Tips: नाखूनों पर सफेद लकीरें सिर्फ कैल्शियम की नहीं, सेहत के छिपे संकेत भी देती हैं

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। अगर आपके नाखूनों पर सफेद निशान या पतली सफेद लाइनें दिखाई देती हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है।...

Monsoon session: मॉनसून सत्र 1 अगस्त से, विधानसभा क्षेत्र में निषेधाज्ञा, जुलूस-रैली पर रोक

Monsoon session: रांची। षष्ठम झारखंड विधानसभा का तृतीय (मॉनसून) सत्र 1 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह 7 अगस्त 2025 तक चलेगा। सत्र...

Protect children skin: मानसून में बच्चों की स्किन को इंफेक्शन से बचाना है ज़रूरी, अपनाएं ये आसान टिप्स

Protect children skin: नई दिल्ली, एजेंसियां। मानसून का मौसम जहां ताजगी और राहत लाता है, वहीं बच्चों की कोमल त्वचा के लिए कई परेशानियां...

Brown sugar smuggler arrested: ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने 17 पुड़िया की बरामद

Brown sugar smuggler arrested: रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 17...

Rain in Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

Rain in Jharkhand: रांची। झारखंड में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी...

Border 2: बॉर्डर 2 में मेधा राणा का धमाकेदार डेब्यू, वरुण धवन के साथ रोमांस का तड़का

Border 2: मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक नई एंट्री हुई है। फिल्म में अब नवोदित एक्ट्रेस...

Bhairav Singh: बीजेपी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज

Bhairav Singh: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर...

Kundan Pahan: कुंदन पाहन पुलिस टीम पर हमला करने के केस में बरी

Kundan Pahan: रांची। रांची सिविल कोर्ट ने सरेंडर के बाद जेल में बंद नक्सली कुंदन पाहन को पुलिस की टीम पर हमला करने के मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories