Bihar politics update:
पटना, एजेंसियां। भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी चुनावी गठबंधन या टिकट की चर्चा से इनकार किया और कहा कि उनकी मुलाकात सिर्फ न्याय और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर थी।
पवन सिंह और ज्योति सिंह:
बीते दिनों पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद भी सामने आया था। इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफाई देते हुए कहा कि यह मामला उनके तलाक केस से जुड़ा है और हंगामा उनके व्यवधान के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि उनका मकसद परिवार और बच्चों के लिए सही वातावरण सुनिश्चित करना है। पवन सिंह ने यह भी कहा कि उनके घर में उनके आने पर दरवाज़ा उनकी पत्नी या बेटी के बजाय स्टाफ़ खोलता है, जिससे उन्हें दुख होता है।
ज्योति सिंह ने किया चुनावी ऐलान:
ज्योति सिंह ने चुनावी ऐलान के साथ स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य महिलाओं के न्याय और समान अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा से लिया गया है।काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने पति या किसी पार्टी के दबाव में नहीं हैं और सिर्फ जनता की सेवा के लिए मैदान में उतर रही हैं। उनका यह कदम बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है और महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी मजबूत करेगा।
यह चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। ज्योति सिंह के निर्दलीय उतरने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में हलचल देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें
Bihar Assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे पावर स्टार पवन सिंह