Gangster Mayank Singh:
रांची। झारखंड पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को अब जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के मुताबिक इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि फिलहाल मयंक सिंह रामगढ़ जेल में बंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे वहां रखना जोखिम भरा माना गया है।
रामगढ़ जेल प्रशासन ने शिफ्ट करने की है सिफारिशः
अजरबैजान से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पहले अपराधी मयंक सिंह की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अजरबैजान से प्रत्यर्पण के बाद उसे रामगढ़ जेल में रखा गया था। लेकिन, जेल प्रशासन ने इसे असुरक्षित बताते हुए सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जेल आईजी ने आदेश जारी करते हुए मयंक को अति सुरक्षित घाघीडीह जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामलेः
मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर बड़कागांव और उरीमारी थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 198/21, 252/21, 256/21, 287/23, 208/23 और उरीमारी ओपी कांड संख्या 196/21, साथ ही डाड़ीकला ओपी कांड संख्या 182/23 शामिल हैं। सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 (जबरन वसूली) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब इन मामलों की आगे की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें
Mayank Singh: लॉरेंस विश्नोई का करीबी मयंक सिंह अजरबैजान से लाया गया रांची