Karwa Chauth 2025:
वाशिंगटन, एजेंसियां। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस साल न्यूयॉर्क में करवा चौथ का त्योहार बड़े प्यार और भारतीय परंपरा के साथ मनाया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की 7 खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका देसी लुक, पति निक जोनस का सरप्राइज और बेटी मालती मैरी की क्यूटनेस फैंस के दिल जीत रही है।
प्रियंका ने बताया
प्रियंका ने बताया कि निक अपने म्यूजिक टूर से वक्त निकालकर घर लौटे ताकि वे पत्नी के साथ करवा चौथ मना सकें। तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ झलकता है। एक फ्रेम में निक प्रियंका के साथ पूजा करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी में मालती लाल चूड़ियों और मेहंदी से सजे नन्हें हाथों के साथ बेहद प्यारी लग रही हैं।
प्रियंका ने लिखा
पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “सरप्राइज़!! पापा वापस आ गए हैं! बिजी टूर के बीच वो हमेशा घर आते हैं ताकि हर साल मेरे साथ करवा चौथ मना सकें। मेरी सास मुझे हर बार सरगी भेजती हैं और मेरी मां व्रत खुलवाने के लिए विकास खन्ना के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना लाती हैं — यही मेरा सपना था।”एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई, जिसमें उन्होंने निक का नाम लिखवाया है। वहीं मालती के छोटे हाथों में लगी मेहंदी ने फैंस का दिल पिघला दिया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग प्रियंका की भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा की सराहना कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। साल 2022 में कपल ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।
इसे भी पढ़ें
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट की राय