Sunday, October 19, 2025

SSC CGL Exam Fraud: इनफिनिटी डिजिटल जोन का संचालक गिरफ्तार, Jail भेजा गया Mastermind मृत्युंजय कुमार

- Advertisement -

SSC CGL Exam Fraud:

धनबाद। धनबाद में आयोजित SSC CGL परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में इनफिनिटी डिजिटल जोन (Infinity Digital Zone) के संचालक और मुख्य आरोपी मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह इस पूरे परीक्षा घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

डीएसपी शंकर कामती ने दी जानकारी

डीएसपी शंकर कामती ने जानकारी दी कि मृत्युंजय कुमार, जो सरायढेला के कोला कुसमा का निवासी और मूल रूप से फुलवारी शरीफ (बिहार) का रहने वाला है, ने तकनीकी छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को बाहर से प्रश्नों के उत्तर दिलाने की साजिश रची थी। उसने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और बताया कि यह पूरी योजना रॉबसन रहमान के साथ मिलकर बनाई गई थी।

कदाचार का खुलासा

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब इसी सेंटर से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी आईके गुजराल को संदिग्ध गतिविधियों के कारण पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि कई अभ्यर्थियों को पहले से “कदाचार ट्रेनिंग” दी गई थी उन्हें निर्देश था कि परीक्षा के दौरान केवल माउस चलाते रहना है ताकि शक न हो।लेकिन आईके गुजराल कंप्यूटर संचालन में कमजोर था और उसने माउस को छुआ भी नहीं था, जबकि उत्तर अपने आप टिक हो रहे थे। यह देखकर परीक्षा पर्यवेक्षकों को शक हुआ और जांच में पूरी साजिश सामने आ गई।

तीन गिरफ्तार, कई अब भी फरार

अब तक तीन आरोपियों मृत्युंजय कुमार, अभिषेक कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सचिन कुमार समेत कई अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के नाम पर मोटी रकम वसूली थी। जांच टीम अब इस मामले में शामिल अन्य नेटवर्क और पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है।धनबाद पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य स्तर पर परीक्षा पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम है और ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें

9 साल से चल रही है JSSC CGL Exam की प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Agra News: असली-नकली किन्नरों में गैंगवार, बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर फायरिंग

Agra News: आगरा, एजेंसियां। आगरा के रुनकता, थाना सिकंदरा क्षेत्र में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों में गैंगवार हो...

JMM alliance: बिहार में JMM गठबंधन से अलग, झारखंड में…?

JMM alliance: रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से अलग हो गया है। अब जेएमएम बिहार की 6 विधानसभा सीटों...

Diwali-Chhath: दिवाली-छठ में यात्रियों की भीड़, तीन गुना बढ़ा हवाई किराया

Diwali-Chhath: रांची। दिवाली और छठ पर्व के चलते रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे प्रशासन...

Firing in Ranchi: कांके रोड के चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या

Firing in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड पर स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना हुई। रेस्टोरेंट...

PLFI supremo Dinesh Gope: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप पर 20 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, पत्नियों सहित 20...

PLFI supremo Dinesh Gope: रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के...

Dhanteras 2025: रांची में 105 किलो सोना व 200 किलो चांदी बिकीं

Dhanteras 2025: रांची। धनतेरस पर बाजार में धन बरसा। लोगों ने खूब खरीदारी की। सिर्फ रांची में ही 30 से ज्यादा दुकानदारों के मुताबिक करीब...

JSSC exam results news: JSSC ने संशोधित रिजल्ट किया जारी, परीक्षा में 129 और अभ्यर्थी सफल, झारखंड में 6538...

JSSC exam results news: रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) परीक्षा 2025 का संशोधित अतिरिक्त परिणाम...

Ritu Jaiswal: परिहार में सियासी बवाल: राजद की ऋतु जायसवाल ने किया बागी ऐलान, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया...

Ritu Jaiswal: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद नेतृत्व और स्थानीय नेताओं के बीच सियासी मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। परिहार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories