Tuesday, October 21, 2025

Keir Starmer India visit: ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत दौरे पर, पीएम मोदी संग करेंगे अहम बैठक

- Advertisement -

Keir Starmer India visit:

मुंबई, एजेंसियां। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बुधवार को अपने दो दिवसीय भारत दौरे के तहत मुंबई पहुंचे। उनके साथ व्यापार, संस्कृति, प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय दल भी आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने स्टार्मर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्टार्मर गुरुवार

स्टार्मर की यह भारत यात्रा भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्टार्मर गुरुवार को मुंबई में मुलाकात करेंगे। बैठक में दोनों नेता व्यापार और निवेश, नवाचार, रक्षा सहयोग, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपसी संबंधों जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। यह वार्ता “विजन 2035” के तहत दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा पर केंद्रित होगी।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार

दोनों प्रधानमंत्री भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर उद्योग जगत और व्यापारिक समुदाय के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस समझौते को दोनों देशों की भविष्य की आर्थिक साझेदारी का प्रमुख स्तंभ माना जा रहा है। इसके अलावा, स्टार्मर ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण और सीईओ फोरम में भाग लेंगे, जहां वे वित्तीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पर अपने विचार साझा करेंगे।

यशराज स्टूडियो का दौरा करेंगे

पहले दिन स्टार्मर मुंबई के कूपरेज ग्राउंड में फुटबॉल इवेंट में हिस्सा लेंगे, यशराज स्टूडियो का दौरा करेंगे और प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। शाम को उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और ब्रिटेन जुलाई में हुए मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान तय हुए व्यापार समझौते को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे दोनों देशों के आर्थिक और भू-राजनीतिक संबंधों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर, एंजेला रेनर डिप्टी पीएम

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Election: तेजस्वी-राहुल गांधी के बीच दरार! -दीपेश कुमार

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। NDA और महागठबंधन दोनों ही ताल ठोक रहे हैं। प्रथम चरण का नामांकन पूरा हो...

Chhath Puja rain alert: छठ पर बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

Chhath Puja rain alert: रांची। इस छठ पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए...

JMM betrayal in Bihar: बिहार में झामुमो के साथ हुए छल का झारखंड में दिखेगा असर

JMM betrayal in Bihar: गिरिडीह। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत में हलचल मची है। झारखंड सरकार के मंत्री सह सुदिव्य कुमार सोनू...

Bihar Elections 2025: डिप्टी सीएम पद पर एलजेपी (रामविलास) करेगी दावा? चिराग पासवान का बड़ा बयान आया सामने

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो...

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर स्क्रैप टाल में लगी आ’ग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur scrap yard fire: जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में दिवाली की रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग...

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का...

Bihar Elections: गढ़वा, एजेंसियां। बिहार के सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें झारखंड के गढ़वा में बैंक...

Delhi air pollution 2025: दिल्ली में AQI 400 पार, प्रदूषण बढ़ा, 38 में से 36 मॉनिटरिंग स्टेशन रेड जोन...

Delhi air pollution 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दीपावली की रात राजधानी दिल्ली में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इसकी वजह से दिल्ली और आसपास के...

Important events: 21 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1296 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली।1555 - इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories