Israel-Hamas War:
जेरूसलम, एजेंसियां। इज़राइल और हमास के बीच युद्ध को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के लिए गाजा शांति योजना पेश की है। इस योजना के तहत दोनों देशों के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू हो गई है। वार्ता मिस्र के शर्म अल-शेख में हो रही है, जिसमें बंधकों की रिहाई, युद्धविराम और गाजा के भविष्य पर चर्चा की जा रही है।
युद्ध में हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने जान गवाई
युद्ध ने अब तक हज़ारों फ़िलिस्तीनियों की जान ले ली और गाजा पट्टी को गंभीर नुकसान पहुंचाया। योजना के अनुसार हमास के 48 बंधकों में से 20 जीवित माने जा रहे हैं, जिन्हें 72 घंटों के भीतर रिहा किया जाना प्रस्तावित है। इज़राइल भी 1,700 फ़िलिस्तीनियों को रिहा करेगा।
हमास के सैन्य ढांचे को ध्वस्त किया जाएगा
गाजा के प्रशासन के लिए एक अंतरिम फ़िलिस्तीनी निकाय काम करेगा और हमास के सैन्य ढांचे को ध्वस्त किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय सहायता की देखरेख संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रिसेंट करेंगे। हालांकि, हमास का निरस्त्रीकरण और विदेशी प्रशासन पर विरोध योजना के कुछ हिस्सों को अस्पष्ट बनाए रखता है। दोनों पक्ष अभी भी कई मसलों पर सहमति नहीं बना पाए हैं। ट्रंप और पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर की भूमिका इस शांति प्रक्रिया में अहम मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें
इजरायल पर बड़े हमले की तैयारी में हमास, कहा सरप्राइज के लिए तैयार रहे इजरायल