Tuesday, October 21, 2025

Ghatshila Assembly: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को, रिजल्ट 14 नवंबर को

- Advertisement -

Ghatshila Assembly:

रांची। बिहार चुनाव के साथ-साथ घाटशिला उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार की शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। घाटशिला में 11 नवंबर को चुनाव होंगे और 14 नवंबर को नतीजे आयेंगे।

किसी दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं कियाः

घाटशिला उपचुनाव की बात करें तो अभी तक किसी दल ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। हालांकि, झामुमो के प्रत्याशी के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

भाजपा ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। वैसे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन प्रत्याशी के प्रबल दावेदार हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया था, लेकिन उनकी हार हो गई थी।

कई नये नियम लागू होंगेः

इस बार झारखंड में घाटशिला उपचुनाव में कई नए नियम लागू होंगे। इसके तहत पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी, जिससे वोटर्स को पहचानने में किसी तरह की दिक्कत न हो।
बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने घाटशिला में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया है, जिसमें मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

2,55,823 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोगः

घाटशिला उपचुनाव में 2,55,823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,24,899 पुरुष तथा 1,30,921 महिलाएं हैं। इस तरह, विधानसभा की इस एसटी सीट पर पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं।
एसआइआर के बाद यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1,585 तथा महिला मतदाताओं की संख्या में 2,871 की वृद्धि हुई। इस तरह, महिलाओं की संख्या अधिक बढ़ी।

300 मतदान केंद्रों पर होगा मतदानः

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1,200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र में 218 मतदान केंद्र लोकेशन पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 300 हो गई है।

इसे भी पढ़ें

Ghatshila assembly seat: घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories