Vijay Pratap Singh:
हजारीबाग। हजारीबाग खासमहल जमीन घोटाले में ACB ने विजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हजारीबाग में की गई है। इस प्रकार अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
मामले में अब तक एसीबी निलंबित आइएएस अफसर विनय चौबे और रांची के कारोबारी विनय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा तत्कालीन खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया गया है। विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं। इन सभी पर सरकारी जमीन के गलत तरीके से हस्तांतरण में मिलीभगत का आरोप है।
इसे भी पढ़ें