Tuesday, September 30, 2025

Maa Kaalratri: नवरात्रि के सातवें दिन, ऐसे करे मां कालरात्रि की पूजा

- Advertisement -

Maa Kaalratri:

आज नवरात्रि का 7वां दिन है। नवरात्रि के सातवें दिन को महासप्तमी भी कहा जाता है। नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। देवी कालरात्रि को मां दुर्गा के नौ अवतारों में बहुत ही क्रोधी देवी माना जाता है क्योंकि जब-जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, तो देवी कालरात्रि का अवतार लेकर पापियों का संहार करने के लिए आती हैं। देवी कालरात्रि को अंधकार की देवी भी कहा जाता है लेकिन देवी कालरात्रि केवल दुष्टों का ही संहार करती हैं। अपने भक्तों और अच्छे मनुष्यों पर देवी कालरात्रि की कृपा हमेशा बनी रहती है। जो भी भक्त देवी कालरात्रि की पूजा करता है, उसे अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। आइए, जानते हैं नवरात्रि के सातवें दिन की देवी कालरात्रि की विशेष पूजा विधि, भोग और महत्व।

सबसे पहले बताते है कालरात्रि माता कौन हैं?

नवरात्रि का सातवां दिन कालरात्रि माता को समर्पित होता है। ‘कालरात्रि’ नाम का अर्थ है ‘अंधेरी रात’। कालरात्रि क्रोध में विकराल रूप धारण कर लेती हैं। काले रंग और बिखरे बालों के साथ, वह अंधकार का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके गले में एक चमकदार मुंड माला है, जो बिजली जैसी दिखती है। कालरात्रि सभी बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वह अंधकार में विकराल रूप जरूर धारण करती है लेकिन उनके आगमन से दुष्टों का विनाश होता है और चारों ओर प्रकाश हो जाता है। मां कालरात्रि को देवी काली का रूप भी माना जाता है। देवी कालरात्रि पापियों का संहार करके उनका लहू पीती हैं।

आइए जानते क्या है पौराणिक कथाः

एक समय पर, रक्तबीज नाम के एक राक्षस का आतंक फैल गया था। रक्तबीज के पास एक वरदान था कि उसके शरीर से गिरने वाला हर खून की बूंद एक नए राक्षस को जन्म देती थी। यह वरदान उसे अमर बना रहा था। देवता और मनुष्य, सभी उसकी क्रूरता से पीड़ित थे। देवताओं ने इस समस्या का समाधान खोजने के लिए भगवान शिव से मदद मांगी। इस दानव का अंत केवल मां पार्वती ही कर सकती हैं।
भगवान शिव ने कहा। देवताओं ने मां पार्वती से प्रार्थना की। मां पार्वती ने रक्तबीज का अंत करने के लिए मां कालरात्रि को उत्पन्न किया।
मां कालरात्रि ने रक्तबीज का सामना किया और युद्ध शुरू हो गया। रक्तबीज को मारना लगभग असंभव था क्योंकि उसके खून की हर बूंद एक नए राक्षस को जन्म दे रही थी, लेकिन मां कालरात्रि ने एक योजना सोची।

उन्होंने रक्तबीज पर आक्रमण किया और जैसे ही उसके शरीर से खून बहना शुरू हुआ, उन्होंने अपने मुंह से सारा खून पी लिया। इस तरह रक्तबीज और अधिक राक्षसों को जन्म नहीं दे पाया और अंत में, मां कालरात्रि ने उसका वध कर दिया। इस प्रकार मां कालरात्रि ने संसार को रक्तबीज के आतंक से मुक्त कराया।

माता कालरात्रि की पूजा का महत्व

माता कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों के जीवन से भय का नाश होता है। साथ ही भक्त पराक्रमी और साहसी बनते हैं। कालरात्रि की पूजा करने से समस्याओं से लड़ने की अद्भुत क्षमता का विकास होता है। महासप्तमी पर माता कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व होता है। कालरात्रि की कृपा से भक्तों के सभी शत्रुओं का नाश होता है और वे विजय पथ पर आगे बढ़ते रहते हैं।

नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा विधि

नवरात्रि में 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद माता कालरात्रि की पूजा के लिए चौकी सजाएं। माता की तस्वीर पर काले रंग की चुन्नी चढ़ाएं। इसके बाद मां कालरात्रि को रोली, अक्षत, दीप और धूप अर्पित करें। इसके बाद माता कालरात्रि को रात रानी का फूल चढ़ाएं। फिर गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद माता कालरात्रि पाठ, दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

माता कालरात्रि का भोग प्रसाद

माता कालरात्रि को गुड़ या गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। साथ ही माता कालरात्रि को मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं। इससे कालरात्रि मां की कृपा आप पर बनी रहेगी। कालरात्रि मां को मीठे का भोग इसलिए भी लगाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि क्रोधित माता को मीठा खिलाकर ही शांत और प्रसन्न किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

Maha Ashtami 2025: व्रत खोलते समय इन गलतियों से बचें, व्रत का फल हो सकता है प्रभावित


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

BJP leader Printu Mahadevan: भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ राहुल गांधी को मौत की धमकी देने पर केस...

BJP leader Printu Mahadevan: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है...

Maa Mahagauri: मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी, जाने कथा और पूजन विधि

Maa Mahagauri: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व...

RBI repo rate 2025: दिवाली से पहले हो सकती है रेपो रेट में कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

RBI repo rate 2025: मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...

OpenAI parental controls: ओपनएआई ने ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स लागू किए, किशोरों की सुरक्षा हुई मजबूत

OpenAI parental controls: नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने ChatGPT में बड़े बदलाव किए हैं, खासतौर पर 13 से 18 साल के यूजर्स...

International Trade Show: उत्तर प्रदेश तीसरी बार इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना

International Trade Show: लखनऊ, एजेंसियां। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का सोमवार को भव्य समापन...

Manokamna Nath Temple: मनोकामना नाथ मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर दुर्गा पूजा सजावट, सामाजिक संदेश भी

Manokamna Nath Temple: भागलपुर, एजेंसियां। नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर भव्य सजावट...

Ganga Water Metro: पटना में गंगा वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

Ganga Water Metro: पटना, एजेंसियां। गंगा नदी पर जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। गायघाट से NIT घाट तक हाल ही में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories