City bus:
रांची। दुर्गा पूजा के दौरान शहर और आसपास क्षेत्र से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। इनकी सुविधा के लिए रांची नगर निगम 6 रूटों पर रात्रि सिटी बस चलायेगा। रविवार शाम से इन बसों की सर्विस शुरू हो जायेगी। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रात्रि बस सेवा शुरू करने जा रहा है।
2 सितंबर तक चलेगी सिटी बसेः
नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देश पर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर के 6 प्रमुख रूटों पर 2-2 सिटी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें रात 12 बजे तक या जब तक यात्री मिलेंगे, तब तक चलती रहेंगी। बसों में महिला, बुजुर्ग और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। यात्रियों से निर्धारित किराया लिया जायेगा। हालांकि पहले दुर्गा पूजा के दौरान यह सेवा नि:शुल्क हुआ करती थी।
बस सेवा के रूट इस प्रकार हैं:
- ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड (बरियातू होकर)
- कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क (कांके रोड होकर)
- तुपुदाना चौक से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक, हिनू होकर)
- धुर्वा गोलचक्कर से होटल रेडिसन ब्लू चौक (बिरसा चौक, हिनू होकर)
- धुर्वा गोलचक्कर से कांटाटोली चौक (हरमू होकर)
- रामपुर से कांटाटोली चौक (नामकुम होकर)
वाहनों पर प्रतिबंध: शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद. पूजा पंडालों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए आज (27 सितंबर) से 3 अक्टूबर तक, प्रतिदिन सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
इसे भी पढ़ें
Ranchi traffic will change: दुर्गा पूजा को लेकर 27 सितंबर से बदलेगा रांची का ट्रैफिक