Monday, September 29, 2025

Health Tips: कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये 3 आसान स्टेप

- Advertisement -

Health Tips:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कब्ज (Constipation) आज के समय में एक आम समस्या बन गई है। बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते इस समस्या को दूर न किया जाए, तो यह आगे जाकर बवासीर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। इस स्थिति में योग और आयुर्वेदिक उपायों से कब्ज को आसानी से दूर किया जा सकता है। योगा एक्सपर्ट खुशी बाजवा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सुबह का 3 स्टेप सिंपल रूटीन साझा किया है।

स्टेप 1: गुनगुना नींबू पानी और मालासन

सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीएं और उसमें नींबू का रस मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। यह पेट को अंदर से साफ करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। इसे करते समय मालासन (डीप स्क्वाट पोज) में बैठें। यह आसन पेट पर हल्का प्रेशर डालता है, जिससे आंतों की मूवमेंट आसान होती है और कब्ज कम होता है।

स्टेप 2: कटी चक्रासन और त्रियक भुजंगासन

गुनगुना पानी पीने के बाद शरीर को हल्का स्ट्रेच करना जरूरी है। इसके लिए कटी चक्रासन करें, जिसमें कमर को दाएं-बाएं घुमाया जाता है। यह आसन स्पाइन को फ्लेक्सिबल बनाता है और पेट की मांसपेशियों को एक्टिव करता है। इसके बाद त्रियक भुजंगासन करें, जिसमें भुजंगासन (कोबरा पोज) की पोज़ीशन में शरीर को दाएं-बाएं मोड़ा जाता है। यह पेट को अच्छी तरह स्ट्रेच करता है और डाइजेशन में मदद करता है।

स्टेप 3: मलासन और पवनमुक्तासन

अंत में फिर से मालासन करें, लेकिन इस बार एक पैर को साइड में करके शरीर को दूसरी दिशा में मोड़ें और कुछ देर होल्ड करें। इससे आंतों पर हल्का दबाव पड़ता है और कब्ज की समस्या कम होती है। यदि फिर भी राहत न मिले, तो पवनमुक्तासन करें। इसमें पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को घुटनों की ओर खींचना होता है। यह गैस और कब्ज दोनों की समस्या दूर करने में बेहद असरदार है।

सहायक टिप्स

खुशी बाजवा सुबह उठकर soaked नट्स और सीजनल फ्रूट्स खाने की सलाह देती हैं। इसके अलावा, जीरा, सौंफ और अजवाइन का गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद है। रोजाना कम से कम 20-30 मिनट योग या वॉक करना जरूरी है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध लें और खाने में एक चम्मच घी जरूर शामिल करें।

योगा एक्सपर्ट का कहना है कि यदि यह रूटीन सिर्फ 7 दिन तक नियमित रूप से अपनाया जाए, तो कब्ज की समस्या में काफी सुधार दिखाई देगा। इस सरल और असरदार रूटीन को अपनाकर लोग कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं और अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Health Tips: पेट की खलबली और ब्लोटिंग से तुरंत राहत पाने के घरेलू उपाय

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Coconut oil for Hair: कम उम्र में सफेद बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल

Coconut oil for Hair: नई दिल्ली,एजेंसियां। आजकल सफेद बाल सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि कम उम्र में भी यह समस्या आम होती जा...

Rajveer Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती

Rajveer Jawanda: चंडीगढ़,एजेंसियां। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनकी हालत गंभीर बनी...

जुबीन गर्ग केस: गरिमा सैकिया ने लगाई न्याय की गुहार, उठाए कई गंभीर सवाल

Zubeen Garg case: गुवाहाटी, एजेंसियां। दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस मामले में उचित और...

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का बिहार में मोदी-नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा – अब वक्त है नई सरकार...

Priyanka Gandhi: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के मोतिहारी में आयोजित “हर घर अधिकार यात्रा” के दौरान...

JAC new examination rules: झारखंड स्कूलों में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 10वीं-12वीं में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

JAC new examination rules: रांची। झारखंड सरकार ने स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब पहली से...

Ranchi puja pandal: बरियातू में स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi puja pandal: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य...

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पाकिस्तानी फैंस भड़के

Ind vs Pak: इस्लामाबाद, एजेंसियां। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।...

Election committee: बिहारः BJP की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

Election committee: पटना, एजेंसियां। Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव की तारीख का एलान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories