Tuesday, September 30, 2025

Today horoscope: आज का राशिफल 12 सितंबर 2025 , शुक्रवार

- Advertisement -

Today horoscope:

12 सितंबर 2025 : आइए जानते हैं श्री कुमार सौरभ से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आज का दिन।

मेष राशि :चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।

आज के रोज़ जो भावुक मिज़ाज आप पर छाया हुआ है, उससे निकलने के लिए बीती बातों को दिल से निकाल दीजिए। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।

उपाय :- धर्म स्थान के लिए ध्वजा (झंड़े) का दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।

वृषभ राशि :इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।

थोड़ा विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके, उतना आराम करते रहें। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।

उपाय :- इमली के पेड़ को जल से सींचने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि :का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। उस रिश्तेदार को देखने जाएँ, जिसकी तबियत काफ़ी समय से ख़राब है। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

उपाय :- ज्ञानी, विद्वान और न्यायकर्ता लोगों का सम्मान करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।

ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

उपाय :- बाथरूम या घर के कोनों में गमले में सफेद मार्बल के टुकड़े या दाने रखने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह राशि :मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।

आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

उपाय :- बेडरूम में क्रिस्टल बॉल्स रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।

कन्या राशि :टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।

सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बच्चों से मिली ख़ुशख़बरी दिन बना सकती है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

उपाय :- नीम, क्लोरोफिल, फ्लोराइड, बबूल या कोई हर्बल पेस्ट का दातुन करने से नौकरी/बिज़नेस में तरक्की होगी।

तुला राशि :रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। घर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने बड़ों की राय लें, नहीं तो वे आपसे नाख़ुश और नाराज़ हो सकते हैं। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

उपाय :- अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए किसी भी कुत्ते (अगर काले रंग का हो, तो विशेष शुभ है) को दूध पिलाएं।

वृश्चिक राशि :तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है।

उपाय :- स्नान करने के बाद सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करने से आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

धनु राशि :ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।

किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

उपाय :- चाँदी के चम्मच से या चाँदी की थाली में भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा।

मकर राशि :भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।

सेहत बढ़िया रहेगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।

उपाय :- शिव मंदिर या हनुमान मंदिर के दर्शन कर प्रसाद चढाने से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे।

कुम्भ राशि :गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।

प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

उपाय :- चटाई का प्रयोग सोने के लिए करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि:दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। दूसरों की राय को ग़ौर से सुनें- अगर आप आज वाक़ई फ़ायदा चाहते हैं तो। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा।

उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए घर में तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

नोटः यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए IDTV उत्तरदायी नहीं हैं।

इसे भी पढ़े

Today horoscope: आज का राशिफल 11 सितंबर 2025, गुरुवार


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Navratri 2025: महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का महत्व, जानें क्या करें और क्या न करें

Navratri 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। नवरात्रि के महापर्व पर महाअष्टमी और महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन 2 से...

Gandhi statue in London: लंदन में गांधी प्रतिमा पर लिखा- गांधी-मोदी, हिंदुस्तानी टेररिस्ट, भारतीय हाई कमीशन ने कहा- यह...

Gandhi statue in London: लंदन, एजेंसियां। लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की घटना सामने आई।...

Chaitanyananda: चैतन्यानंद महिलाओं से करता था चैट, फोन में कई एयरहोस्टेस की फोटो, 17 छात्राओं ने लगाया शोषण का...

Chaitanyananda: नई दिल्ली, एजेंसियां। छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के बारे में कई बातें सामने आई हैं।...

Giorgia Meloni leadership: PM मोदी ने की मेलोनी की तारीफ, कहा- नेतृत्व, मातृत्व और परंपरा की मिसाल हैं जॉर्जिया

Giorgia Meloni leadership: रोम , एजेंसियां। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जल्द ही अपनी आत्मकथा ‘I Am Giorgia: My Roots, My Principles’ के जरिए अपनी...

Palamu Elephant: पलामू से गायब एक करोड़ की हथिनी छपरा से बरामद

Palamu Elephant: शरीर में लगी चिप के जरिए मिला लोकेशन पलामू, एजेंसियां। पलामू से चोरी हुई हथिनी को पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के...

The Trial Season 2 Review: कहानी में दम नहीं, काजोल की एक्टिंग भी नहीं कर पाई कमाल

The Trial Season 2 Review: मुंबई,एजेंसियां। ‘द ट्रायल सीजन 2’ के साथ काजोल एक बार फिर ओटीटी पर लौटी हैं, लेकिन इस बार उनकी चमक...

Heavy rain in Jharkhand: 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, 5 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे

Heavy rain in Jharkhand: रांची। रांची मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम...

Reserve Bank of India: बैंकों को विनिमय मेला लगाकर गंदे और कटे-फटे नोट बदलने का निर्देश

Reserve Bank of India: रांची। भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से झारखंड के लिए गठित मुद्रा प्रबंधन पर स्थायी समिति-एससीसीएम की 24वीं बैठक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories