Wednesday, September 17, 2025

Babulal Marandi: DMFT फंड में घोटाले के सबूत पेश किये बाबूलाल मरांडी ने, CBI जांच की मांग की

- Advertisement -

Babulal Marandi:

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने DMFT (District Mineral Foundation Trust ) फंड घोटाले को उजागर करते हुए सीबीआइ जांच की मांग की। मरांडी ने सोमवार को मीडिया के समक्ष घोटाले के कई सबूत भी पेश किये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने DMFT फंड को अपने निजी लाभ का साधन बना लिया है और अधिकारियों को इसे निकालने के लिए लगाए रखा है।

उनका दावा है कि लूट का सारा पैसा सीधे मुख्यमंत्री की तिजोरी में जमा हो रहा है। मरांडी ने कहा कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे बोकारो जिले में हुई लूट का उदाहरण दे रहे हैं, लेकिन इस प्रकार की लूट पूरे राज्य में हुई है। जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकता है।

Babulal Marandi: पीएम मोदी का उदाहरण दियाः

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने खनन क्षेत्र में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को करीब से देखा और महसूस किया। यही वजह थी कि खनिज उत्खनन वाले जिलों के लिए DMFT फंड की व्यवस्था की गई, ताकि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मरांडी ने वित्तीय आंकड़े साझा करते हुए बोकारो जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 मंस 631 करोड़ रुपए के DMFT फंड के आवंटन का उल्लेख किया। उनका कहना है कि इस फंड की लूट कई कंपनियों और जिला प्रशासन की मिलीभगत से की गई।

Babulal Marandi: करोड़ों की लूट का दावाः

उन्होंने बताया कि इस दौरान 46 पंचायतों में जेनरेटर की आपूर्ति, 1666 आंगनबाड़ी केंद्रों में डिजिटल मेट्स की आपूर्ति, स्कूलों में टैब लैब, शहर में 187 हाई मास्ट लाइट की आपूर्ति, एलईडी वेन की खरीद, सरकारी भवनों में तड़ित चालक, बाला पेंटिंग, सौर ऊर्जा पंपसेट, स्कूलों में मॉड्यूलर किचन का निर्माण, स्मार्ट मॉडल स्कूल का उन्नयन, छात्रों के लिए कोचिंग, कौशल विकास और प्लेसमेंट सहित कई परियोजनाओं में करोड़ों रुपए की लूट हुई।

मरांडी ने कहा कि बार-बार निविदा निकालना और बाजार दर से दस गुना अधिक मूल्य पर सामग्री की आपूर्ति दिखाकर भुगतान करना ऐसे मामले हैं, जो बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की सच्चाई उजागर करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह घोटाला केवल मुख्यमंत्री के निर्देशन में ही संभव हो पाया है। कोई अधिकारी इतनी बेखौफता से अकेले काम नहीं कर सकता। इसलिए जांच राज्य सरकार की एजेंसी द्वारा नहीं बल्कि सीबीआई से होनी चाहिए।

Babulal Marandi: सामाजिक संगठनों को धमकाया जा रहाः

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सामाजिक संगठनों को सूचना मांगने पर धमकियां दी जा रही हैं। मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

Babulal Marandi: विनय चौबे की बेल पर बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना, कहा- एसीबी ने जानबूझ कर 90 दिनों तक नहीं की चार्जशीट


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Prime Minister Modi’s 75th birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर, जानिए उनसे जुड़े कुछ बचपन के किस्से

Prime Minister Modi's 75th birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा...

Minor girl gang-raped: बिहार में नाबालिग को शराब पिलाकर गैंगरेप

Minor girl gang-raped: पटना, एजेंसियां। खगड़िया जिले से एक खौफनाक कांड हुआ है। यहां एक नाबालिग बच्ची को पहले अपराधियों ने शराब पिलाई...

SFJ threatens: कनाडा: SFJ ने वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास घेरने की दी चेतावनी

SFJ threatens: वैंकूवर, कनाडा, एजेंसियां। खालिस्तानी आतंकवादी समूह SFJ (सिख फॉर जस्टिस) ने 18 सितंबर को कनाडा के वैंकूवर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास...

Maa Vaishno Devi: 3 हफ्ते बाद भक्तों के लिए खुला मां वैष्णो देवी का दरबार

Maa Vaishno Devi: नई दिल्ली, एजेंसियां। तीन हफ्ते बाद आज से माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 26 अगस्त को हुए...

Bihar Election 2025: अमित शाह पटना पहुंचे, सीट बंटवारे पर नहीं होगी चर्चा

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। बिहार...

Asia Cup: पाकिस्तान एशिया कप से हटने पर आज फैसला लेगा: रात को UAE से मुकाबलादावा- विवादित रैफरी को...

Asia Cup: दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आगे खेलने या हटने पर आज फैसला लेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार देर...

Pakistan India ceasefire: ट्रंप के मध्यस्थता के दावे की खुली पोल, पाकिस्तान ने माना- भारत ने ठुकराया था युद्धविराम...

Pakistan India ceasefire: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर...

Sanjeev Singh house CBI raids: CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव सिंह के घर CBI की छापेमारी

Sanjeev Singh house CBI raids: रामगढ़/भुरकुंडा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रामगढ़ भुरकुंडा क्षेत्र में आज CCL सुरक्षा इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह के आवास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories