बेंगलुरु। कर्नाटक के एक गांव के लोग गूगल से नाराज हैं। वे स कदर नाराज हैं कि गांव की सीमा पर उन्होंने एक बोर्ड ही लगा दिया। इस बोर्ड पर लिखा हृ- गुगल गलत है, इस पर भरोसा मत करना।
दरअसल ये पूरा मामला गूगल मैप से जुड़ा हुआ है। कर्नाटक के कोडागू नाम के गांव की सीमा पर लगा बोर्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कारण अचानक ही ये गांव चर्चा में आ गया है।
दरअसल गूगल का डिजिटल मैप इस गांव को लेकर अक्सर ही गलत सूचनाएं दे देता है। कई बार जीपीएस की समस्या, पुराने डेटा औऱ कमजोर नेटवर्क के कारण गलत पता बता देता है।
इस कारण कहीं और जाने वाले कहीं और पहुंच जाते हैं। कई बार इस गांव में लोग क्लब महिंद्रा रिसोर्ट का पता पूछते हुए पहुंच जाते हैं।
जबकि इस नाम का कोई भवन या स्थान गांव में नहीं है। इसलिए गांव वालों ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बोर्ड पर साफ शब्दों में लिख दिया है। ये क्लब महिंद्रा रिसोर्ट जाने का रास्ता नहीं है।
इस बोर्ड की तस्वीर को कोडागु के लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दिया है। इसके साथ ही, लोगों को गुमराह होने से बचने की सलाह दी गयी है।
इस पोस्ट पर ढेरों कमेंट मिल रहे हैं। वहीं, जानकारों का कहना है कि ये गूगल का फ्री सर्विस है औऱ इसे रोज-रोज अपडेट करना संभव नहीं है।
इसे भी पढ़ें